फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Crime,fir,dorry,demand

महिला ने पति पर लगाया दूसरी महिलाओं के साथ संबंध बनाने का आरोप

Tue, 03 Sep 2019 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Crime,fir,dorry,demand
शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने अपने जेबीटी पति पर दूसरी महिलाओं के साथ नाजायज संबंधों बनाने का आरोप लगाया है। साथ ही ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप जड़ते हुए पुलिस को शिकायत दी है। महिला ने ननदोई पर छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

महिला ने शिकायत में बताया कि उसकी शादी 2005 में हिसार की एक कॉलोनी निवासी युवक से हुई थी। उसका पति जेबीटी अध्यापक लगा हुआ है। उसके दो बच्चे हैं। आरोप है कि उसका पति दूसरी महिलाओं के साथ नाजायज संबंध रखता हैं, जब इस बारे में उसने एतराज किया तो सास और ननद ने उसे चुप रहने की नसीहत दी। साथ ही ननदोई पर छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया। आरोप है कि ससुराल वालों ने दहेज की मांग हुए मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद वह मायके पहुंची और फिर मामले की शिकायत पुलिस में दी। पुलिस ने पति सहित पांच के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed