{"_id":"5d2787398ebc3e6cd3275918","slug":"crime-bhiwani-news-rtk50413597","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेहड़ी हटवाने पर भड़के दुकानदार, पुलिस से हुई नोक-झोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेहड़ी हटवाने पर भड़के दुकानदार, पुलिस से हुई नोक-झोंक
विज्ञापन
27 दादरी गेट पर हुए विवाद के दौरान बंद की गई दुकानें
- फोटो : Bhiwani
दादरी गेट पर चौक के पास रेहड़ी हटाने और दुकानों के बाहर खड़े वाहनों के चालान काटने पर ट्रैफिक पुलिस और दुकानदारों में विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दी। करीब आधे घंटे तक ट्रैफिक एसएचओ और दुकानदारों के बीच बातचीत हुई और समस्या का समाधान निकाला गया। सभी दुकानदारों को निर्देश दिए गए कि सभी अपना सामान अपनी हद में रखें। चौक के पास जाम न लगे, इसके लिए रेहड़ियों को पीछे किया जाए।
मामला वीरवार सुबह करीब 10 बजे का है। ट्रैफिक पुलिस को उच्च अधिकारियों के निर्देश है कि शहर के सभी चौक चौराहों के आसपास से रेहड़ी दुकानदारों को इतना पीछे किया जाए कि जाम न लगे। इसी कड़ी में एएसआई दलबीर ने दादरी गेट से रेहड़ी दुकानदारों को हटाया तो विवाद हो गया। दुकानदारों ने ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। दुकानदारों ने दुकानों के बाहर खड़े वाहनों के चालान करने पर भी आपत्ति जताई। विवाद इतना बढ़ा कि कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानें ही बंद कर दी। सूचना पर ट्रैफिक एसएचओ सुभाष यादव मौके पर पहुंचे। दुकानदारों ने यहां ट्रैफिक एसएचओ को अपनी समस्या बताई। करीब आधे घंटे तक एक दुकान में बैठक हुई। ट्रैफिक एसएचओ ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश है कि चौक चौराहों पर जाम की समस्या ज्यादा रहती है। इसका मुख्य कारण चौराहों के नजदीक लगने वाली रेहड़ियां है। ऐसे में रेहड़ी दुकानदार अपनी रेहड़ियों को इतना पीछे करें कि चौक पर जाम न लगे। दुकानदारों ने आरोप लगाया कि उनकी दुकानों पर ग्राहक सामान लेने आते है और ट्रैफिक पुलिस उनके चालान काट देती है। ऐसे में डरते ग्राहक अब उनकी दुकानों पर आने से कतराने लगे है। चालान की ये प्रक्रिया बंद की जाए। ट्रैफिक पुलिस चौक से गुजरने वाले वाहनों की जांच कर उनके चालान करें न कि दुकानों पर आने वाले ग्राहकों की। इस पर एसएचओ ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। करीब घंटे भर बाद दोनों पक्षों में सहमति बनी। ट्रैफिक एसएचओ ने कहा कि चौक के पास रेहड़ियां किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस बारे में उच्च अधिकारियों के स्पष्ट निर्देश है। ऐसे में रेहड़ी दुकानदार रेहड़ियों को थोड़ा पीछे करें। वहीं दादरी गेट पर हुए हंगामे के दौरान मार्ग पर भी जाम की स्थिति बन गई। बाद में ट्रैफिक पुलिस ने स्थित संभालते हुए जाम खुलवाया।
उनका विरोध सिर्फ इस बात का है कि दुकानों के आगे आकर ट्रैफिक पुलिस वाहनों के चालान न काटे। ट्रैफिक पुलिस की हिदायतों के अनुसार सभी दुकानदार अपना सामान थोड़ा पीछे रखेंगे और रेहड़ियों को भी निर्धारित दायरे में ही लगाने की अनुमति होगी। इस बात पर व्यापारी सहमत हुए हैं और पुलिस प्रशासन को पूरा सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
- राजकुमार यादव, प्रधान दादरी गेट मार्केट व्यापारी एसोसिएशन।
उच्चाधिकारियों की हिदायतों के अनुसार ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए सभी चौक चौराहों से रेहड़ियों को हटवाया जा रहा है वहीं दुकानदारों से भी अपना सामान निर्धारित दायरे में ही रखने की हिदायतें दी गई हैं। इस दौरान दुकानदारों की कुछ नाराजगी थी, जिसे दूर कर दिया गया है। सभी दुकानदारों ने ट्रैफिक पुलिस की हिदायतों का पालन करने का उन्हें आश्वासन दिया है।
- सुभाष यादव, इंचार्ज ट्रैफिक पुलिस थाना भिवानी।

25 दादरी गेट परहुए विवाद के दौरान ट्रैफिक इंचार्ज सुभाष को समस्या बताते हुए दुकानदार- फोटो : Bhiwani