फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Crackdown on Cheating: Live Monitoring in HTET with AI-Powered CCTV Cameras

नकल पर नकेल : एचटेट में एआई तकनीक से लैस सीसीटीवी कैमरों से होगी लाइव मॉनिटरिंग

Fri, 03 Jul 2026 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 03 Jul 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Crackdown on Cheating: Live Monitoring in HTET with AI-Powered CCTV Cameras
भिवानी। आगामी 4 व 5 जुलाई को आयोजित होने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के नकल-विहीन व सुव्यवस्थित संचालन के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। इस बार नकल रोकने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक से लैस सीसीटीवी कैमरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके जरिये बोर्ड मुख्यालय पर स्थापित हाईटेक कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से सभी परीक्षा केंद्रों की लाइव निगरानी की जाएगी जिससे कोई भी संदिग्ध गतिविधि तुरंत पकड़ में आ सके।
विज्ञापन

बोर्ड अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ एवं सचिव मुनीश शर्मा ने परीक्षा के सफल संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले सभी उम्मीदवारों की मेटल डिटेक्टर से गहन जांच होगी और बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा ताकि परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी या असामाजिक गतिविधि को रोका जा सके।
विज्ञापन

बोर्ड सचिव ने बताया कि परीक्षा केंद्रों की निरीक्षण व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद किया गया है। नकल और अनियमितताओं पर सख्ती से रोक लगाने के लिए प्रदेशभर में लगभग 128 उड़नदस्तों (फ्लाइंग स्क्वाड) की नियुक्ति की गई है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पूरे समय के लिए ऑब्जर्वर भी तैनात रहेंगे जिनमें जिला प्रशासन का एक अधिकारी तथा शिक्षा बोर्ड का एक प्रतिनिधि शामिल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

383 केंद्रों पर 2.33 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
परीक्षा में प्रदेशभर के 383 परीक्षा केंद्रों पर कुल 2 लाख 33 हजार 294 अभ्यर्थी शामिल होंगे। 4 जुलाई (सांयकालीन सत्र) में लेवल-3 की परीक्षा होगी जिसमें 73,091 अभ्यर्थी बैठेंगे। 5 जुलाई प्रात:कालीन सत्र में लेवल-2 की परीक्षा होगी जिसमें 1,19,141 अभ्यर्थी भाग लेंगे। सायंकालीन सत्र में लेवल-1 की परीक्षा आयोजित की जाएगी जिसमें 41,062 अभ्यर्थी प्रविष्ट होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed