{"_id":"64ce97d7c949d0cbe00c71f4","slug":"cow-protectors-caught-canter-loaded-with-cows-referred-to-police-bhiwani-news-c-21-hsr1027-193025-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: गायों से लदी कैंटर को गोरक्षकों ने पकड़ा, पुलिस के किया हवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: गायों से लदी कैंटर को गोरक्षकों ने पकड़ा, पुलिस के किया हवाला
Sun, 06 Aug 2023 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 06 Aug 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। गांव खरक कलां के समीप शुक्रवार शाम को गोरक्षकों ने करीब 20 गायों से भरी एक कैंटर को पकड़ा। इस संबंध में उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सूचना के आधार पर मौके पर पहुंच कैंटर को अपने कब्जे में लिया और गोरक्षक दल सदस्य की शिकायत पर आरोपी पर सदर पुलिस थाना में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
सदर पुलिस थाना में दर्ज शिकायत में गोरक्षक दल सदस्य खरक खुर्द निवासी अमित ने बताया कि वह खरक में कन्या स्कूल के समीप खड़ा था। उसी दौरान उन्होंने गायों से भर कर जा रही कैंटर को देखा। उसने अन्य साथियों की मदद से कैंटर को रुकवाया और गाड़ी में क्षमता से ज्यादा संख्या में गाय मिलने पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर खरक कलां चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी को अपने कब्जे में लिया। इस संबंध में गोरक्षक दल की शिकायत पर केस दर्ज किया।