फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Cow protectors accused the city council employees of negligence in duty

Bhiwani News: गोरक्षकों ने नगर परिषद कर्मचारियों पर ड्यूटी में लापरवाही का लगाया आरोप

Thu, 10 Apr 2025 10:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 10 Apr 2025 10:01 PM IST
विज्ञापन
Cow protectors accused the city council employees of negligence in duty
विधायक कार्यालय में धरना देते गोरक्षक।
भिवानी। भिवानी नगर परिषद के कर्मचारियों पर ड्यूटी में लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर विधायक घनश्याम सर्राफ के कार्यालय में गोरक्षा दल का धरना व क्रमिक अनशन चौथे दिन भी जारी रहा। इस दौरान गोरक्षा दल सदस्यों ने नगर परिषद की लापरवाह कार्यशैली पर जमकर विरोध जताया। वीरवार को क्रमिक अनशन पर सन्नी, संदीप, दीपांशु, नाटा, लकी, गगन, बामा, कमल, गोलू रहे। रहे।
विज्ञापन

प्रधान संजय परमार ने बताया कि नगर परिषद के अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाह कार्यप्रणाली के खिलाफ कार्रवाई और घायल व बीमार गाय व अन्य जानवरों के लिए चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाने की उचित व्यवस्था किए जाने की मांग के लिए धरने पर बैठे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि करीबन 14 दिन पहले नगर परिषद ने सांसद द्वारा वर्ष 2019 में भेंट की गई एंबुलेंस वापिस ले ली, जिसके माध्यम से वे गाय व अन्य जानवरों की सेवा करते थे। नगर परिषद के अधिकारी पशु सेवा के नाम पर केवल औपचारिकता निभा रहे है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कि यदि नगर परिषद का यही रवैया रहा तो वे क्रमिक अनशन को आमरण अनशन में बदलने पर मजबूर होंगे। इस अवसर पर सागर, केशव, सूरज, आर्यन, अंकुर पालवास, आशीष पालवास गौसेवक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed