{"_id":"6116c8428ebc3edfb62570f7","slug":"councilors-protest-against-the-lack-of-roof-of-the-boosting-station-room-bhiwani-news-hsr608893121","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूस्टिंग स्टेशन के कमरे की छत नहीं होने के विरोध में धरने पर बैठे पार्षद मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूस्टिंग स्टेशन के कमरे की छत नहीं होने के विरोध में धरने पर बैठे पार्षद मान
विज्ञापन
बीटीएम कॉलोनी में बूस्टिंग स्टेशन के बाहर धरने पर बैठे पार्षद ईश्वर मान। संवाद
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। बीटीएम कॉलोनी के बूस्टिंग स्टेशन की छत नहीं बनाए जाने पर वार्ड नंबर 5 के पार्षद ईश्वर मान शुक्रवार को छतरी लेकर धरने पर बैठ गए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर एक सप्ताह में बूस्टिंग स्टेशन की छत नहीं बनाई गई तो वे अपने पद से इस्तीफा दे देंगे और प्रशासन के खिलाफ आंदोलन शुरू कर देंगे।
सूचना मिलते ही जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्हें मनाने का प्रयास किया। उन्होंने छत बनाने के लिए 15 दिन का समय मांगा। इस पर पार्षद ने अधिकारियों की बात मानते हुए उनहें 18 दिन का समय दिया और कहा कि उसके बाद कोई बहाना नहीं चलेगा। इसके बाद उन्होंने अपना धरना खत्म कर दिया।
शहर की समस्याओं को लेकर पार्षद ईश्वर लगातार धरने देते आ रहे हैं। शुक्रवार को भी वह बीटीएम कॉलोनी में धरने पर बैठे। ईश्वर मान ने बताया कि कुछ दिन पहले आए तूफान के दौरान बूस्टिंग स्टेशन में खड़ा एक बहुत पुराना पेड़ गिर गया था। इससे बूस्टिंग स्टेशन की छत भी गिर गई। पेड़ को तो वहां से हटा दिया गया, मगर छत नहीं बनवाई गई। अब लाखों रुपये कीमत की मोटर खुले में रखी हैं। उन्होंने कहा कि बारिश या अन्य वजह से ये मोटर खराब हो जाती हैं तो इतना खर्चा हो जाएगा, जिसमें बूस्टिंग स्टेशन की छत आसानी से बन सकती हैं। अगर मोटर जल जाती हैं तो नुकसान बहुत ज्यादा होगा। मगर प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही जेई पहुंचे मौके पर
जैसे ही ईश्वर मान के धरने की खबर जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के पास पहुंची तो जेई कपिल मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मौका मुआयना करने क बाद पार्षद से 15 दिन का समय मांगा और धरना खत्म करने की अपील की। उन्होंने कहा कि छत बनाने के लिए जो प्रोसेस होता है, उसमें कुछ समय लग जाएगा। पार्षद ने उनकी बात मानते हुए विभाग को 18 दिन का समय दिया। पार्षद बोले अगर इस महीने के अंत तक यह छत नहीं बनाई जाती है तो वे आंदोलन शुरू कर देंगे।
चेयरमैन को चुनावी मैदान में उतरने की चुनौती
चेयरमैन रणसिंह यादव द्वारा पार्षद को मानसिक रूप से परेशान होने के बयान पर उन्होंने कहा कि सात बार वे खुद और दो बार परिवार के सदस्यों को जनता ने अपना प्रतिनिधि चुना है। इससे ही साबित होता है कि मेरा मानसिक संतुलन कैसा है। रणसिंह अभी-अभी राजनीति में आए हैं और अभी वह बच्चे हैं। अगर फिर भी उनके मन में कोई बात है तो मेरे या मेरे परिवार के किसी भी सदस्य के सामने चुनावी मैदान में उतरकर देख लें।