फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Councillors unite to protest against the FIR lodged against the Vice Chairperson's representative.

Bhiwani News: वाइस चेयरपर्सन प्रतिनिधि के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के विरोध में एकजुट हुए पार्षद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Councillors unite to protest against the FIR lodged against the Vice Chairperson's representative.
बैठक में मौजूद पार्षद।
भिवानी। वाइस चेयरपर्सन प्रतिनिधि संदीप तंवर के खिलाफ एक ठेकेदार द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के विरोध में शुक्रवार को नगरपरिषद के पार्षद एकजुट हो गए। पार्षदों ने बैठक कर ठेकेदार के सभी आरोपों को निराधार बताते हुए उसका लाइसेंस रद्द करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

बैठक में पार्षदों ने कहा कि जब भी किसी ठेकेदार के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया जाता है और घटिया निर्माण सामग्री को लेकर आपत्ति जताई जाती है तो वह इस तरह के आरोप लगाता हैं जो सरासर गलत हैं। पार्षद विनोद कुमार ने कहा कि निरीक्षण के दौरान जब किसी निर्माण कार्य में कमी पाई जाती है तो संबंधित ठेकेदार निरीक्षण करने वाले पर ही आरोप लगाने लगता है। इसी तरह उक्त ठेकेदार के कार्य में गड़बड़ी मिलने पर उसने पार्षद पर कई तरह के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

पार्षद सुदामा तंवर ने कहा कि ठेकेदार जब भी निर्माण कार्य में कोई कमी निकलती है तो वह पार्षदों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने लगता है। पार्षद संदीप ने भी ठेकेदार पर इसी तरह के आरोप लगाए। सभी पार्षदों ने एक स्वर में आरोपों को निराधार बताया और नगरपरिषद से ठेकेदार का लाइसेंस रद्द करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पार्षद मनीष गुरेजा, प्रवीण चावला, सूर्या तंवर, बिल्लू बादशाह, सुदामा तंवर, संदीप यादव, अंकुर कौशिक, जयवीर रंगा, सुभाष और अनिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed