{"_id":"5f7cc2458ebc3e9c02167826","slug":"corona-positive-32-new-cases-doctors-bhiwani-news-rtk577033251","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सक, शिक्षक समेत 32 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सक, शिक्षक समेत 32 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को एक प्राइवेट चिकित्सक, स्कूल शिक्षक समेत 32 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए। अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 2956 हो गया है। जिनमें एक्टिव केस 269 है। मंगलवार को 18 ने कोरोना को मात भी दी। अब तक 2649 ठीक हो चुके हैं। मंगलवार को भी 700 सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए।
मंगलवार को पॉजिटिव मिले लोगों में मीरान क्षेत्र 40 वर्षीय शिक्षक, शिव नगर से 74 वर्षीय महिला, लेघा गांव से 72 वर्षीय महिला, बावड़ी गेट क्षेत्र से 31 वर्षीय चिकित्सक, बिरण से 27 वर्षीय अनिल कुमार, एचडीएफसी बैंक तोशाम से 25 वर्षीय एसओ पॉजिटिव मिले हैं। मंगलवार को कुल 32 पॉजिटिव मिले हैं। कुछ की जानकारी पोर्टल से मिली है, जो दूसरे जिलों में उपचाराधीन हैं।
सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कादयान ने बताया कि लापरवाही में कोरोना वायरस ज्यादा फैल रहा है। ऐसे में जरूरी है कि लोग सावधानी रखें और कोविड-19 नियमों का पालन करें। अगर किसी भी व्यक्ति को जुकाम-बुखार या गले में तकलीफ होती है तो वह तुरंत डॉक्टर से संपर्क कर अपनी जांच अवश्य करवाएं। इसके अलावा कुछ सावधानियां जैसे मुंह पर मास्क का प्रयोग, सामुदायिक दूरी, बार-बार साबुन से हाथ धोने के फार्मूले से भी बचाव संभव है।