फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   corona, 8 new cases found, doctors

आठ नए संक्रमित मिले, 18 ने दी महामारी को मात

Sun, 04 Oct 2020 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
corona, 8 new cases found, doctors
कोरोना जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्‍थ्यकर्मी। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार गंभीर होता जा रहा है। शनिवार को आठ नए केस सामने आए। जिनमें तोशाम, बलियाली, कैरू, दुुर्जनपुर, सामान्य अस्पताल, एसपी ऑफिस से है। अब तक कोरोना के 2864 कोरोना केस सामने आ चुके है। जिनमें से 2570 ठीक हो चुके है। अब जिले में 258 एक्टिव केस है। शनिवार को भी आठ सौ सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए। शनिवार को 18 लोगों ने कोरोना को मात दी और ठीक होकर घर पहुंचे।
विज्ञापन

सिविल सर्जन जितेंद्र कादयान ने बताया कि भिवानी जिले में शनिवार को आठ नए कोरोना पॉजिटिव के केस सामने आए है। जिनमें से तोशाम से 45 वर्षीय व्यक्ति, बलियाली से 42 वर्षीय महिला, रेवाड़ीखेड़ा से दो 23 वर्षीय महिला और 25 वर्षीय युवक, कैरू से 14 वर्षीय लड़का, दुुर्जनपुर से 60 वर्षीय महिला है। सामान्य अस्पताल भिवानी से 32 वर्षीय महिला कर्मी और एसपी ऑफिस से 49 वर्षीय कर्मी पॉजिटिव मिले है। सिविल सर्जन ने लोगों से आह्वान किया कि वे अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहे और कोरोना से बचाव के लिए सावधानी रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed