फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   controversy for worship in Mata Chhatra ishwari temple , police monitering for peace

माता छत्रईश्वरी मंदिर में पूजा को लेकर गहराया विवाद, पुलिस कर रही निगरानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
controversy for worship in Mata Chhatra ishwari temple , police monitering for peace
विद्यानगर में असामाजिक तत्वों का विरोध जताते क्षेत्रवासी। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। विद्यानगर स्थित माता छत्रईश्वरी मंदिर में तेज आवाज में घंटी बजाकर पूजा करने और अनुयायियों की ओर से कॉलोनी में लाउड स्पीकर बजाने का मामला विवाद गहराता जा रहा है। क्षेत्र में इस मामले को लेकर तनाव बना हुआ है। शनिवार को काफी संख्या में कॉलोनी के लोगों ने एकत्र होकर विरोध जताया। साथ ही आरोप लगाया कि मंदिर में होने वाली गतिविधियां भी ठीक नहीं हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह मंदिर नहीं, बदमाशों का अड्डा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए औद्योगिक थाना प्रभारी रणबीर शेखावत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि मंदिर में पूजा करने और घंटी बजाकर आरती करने के संबंध में पुलिस ने भी मंदिर के पुजारी को नोटिस जारी किया था कि आपने पूजा करने के लिए अनुमति ली है या नहीं। पुलिस के नोटिस के खिलाफ शुक्रवार को जहरगिरी आश्रम के महंत डॉ. अशोक गिरी महाराज, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने प्रेसवार्ता की थी। साथ ही नोटिस देने का अनुचित बताया था।
विज्ञापन

विद्यानगर में कीर्तिनगर की तरफ माता छत्रईश्वरी का मंदिर बनाया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें मंदिर से कोई आपत्ति नहीं है। वे सभी हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले लोग हैं। मगर मंदिर के अनुयायी जो गतिविधियां करते हैं वे बहुत गलत है। लोगों ने कहा कि पूजा और आरती मंदिर के अंदर होती है। मगर ये गलियों में फेरी लगाकर लाउडस्पीकर पर शोरशराबा करते हैं। कुछ महिलाओं ने कहा कि कई बार तो मंदिर में तेज आवाज में हरियाणवी गाने बजाए जाते हैं। विरोध करने पर गुंडागर्दी की जाती है। लोगों के घरों में घुसकर उन पर हमला किया जाता है। इस अवसर पर कप्तान शेर सिंह, सूबेदार सतबीर, कप्तान आजाद सिंह, हवलदार राजेंद्र सिंह, सूबेदार धनराज, हवलदार राजकुमार, कप्तान परशुराम का बेटा सुरेंद्र, सरोज, सुभाष, क्रांति, विजेंद्र गोस्वामी, गीतबाई, ओम, ओमपति, चंद्रकला, किताबो, भतेरी, संतोष और सुनीता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवानिवृत्त फौजी बोले - बॉर्डर पर लड़े, पर घर में हार रहे
उस क्षेत्र में काफी संख्या में सेवानिवृत्त फौजी भी रहते हैं। उन्होंने कहा कि हमने सारी उम्र देश की रक्षा के लिए सीमाओं पर गुजार दी, मगर आज अपने घर की रक्षा करने में हम हार रहे हैं। मंदिर की आड़ लेकर कुछ लोग कॉलोनी का माहौल खराब कर रहे हैं। मंदिर के सामने आधी गली में रेलिंग लगा दी गई है। गली में से कोई जूते पहनकर गुजर जाता है तो उसके साथ झगड़ा कर दिया जाता है।
लोग बोले कॉलोनी में तीन और मंदिर भी हैं
कॉलोनी वासी बोले कि यहां हनुमान जी, भोलेनाथ और माता शीतला के मंदिर हैं। सभी के प्रति लोगों में आस्था है। वहां जाकर पूजापाठ भी करते हैं। किसी मंदिर का विरोध नहीं है। मगर इस मंदिर के अनुयायी कॉलोनी में हर रोज फेरी लगाते हैं। लोगों के घरों के आगे दीये जला देते हैं। विरोध करने पर फिर झगड़ा होता है। लोगों ने कहा कि कॉलोनी का शायद ही कोई घर है, जिसके साथ अब तक इनका झगड़ा नहीं हुआ होगा।
रविवार को दोनों पक्ष थाने में बुलाए
शनिवार को कॉलोनी में पहुंचे औद्योगिक थाना प्रभारी रणबीर शेखावत ने दोनों पक्षों से बात की। मामले की पूरी जानकारी लेने के बाद उन्होंने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने के लिए कहा और साथ ही उन्हें रविवार को बातचीत के लिए थाने में बुलाया है।
हम किसी से झगड़ा नहीं करते
हम किसी के साथ झगड़ा नहीं करते। कॉलोनी के कुछ लोग मंदिर के बारे में दुष्प्रचार कर रहे हैं। जिनके साथ झगड़ा किया, उन्होंने अनुयायियों के साथ मारपीट की है। महिला अनुयायियों के कपड़े तक फाड़ दिए थे। सभी आरोप निराधार हैं।

- मुकेश, पुजारी, छत्र ईश्वरी मंदिर
हालात पर नजर बनाए हुए हैं
पुलिस पूरे हालात पर नजर बनाए हुए हैं। कानून व्यवस्था को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। रविवार को दोनों पक्ष मंदिर में बुलाए गए हैं। दोनों पक्षों से पांच-पांच लोगों को शामिल किया जाएगा। उम्मीद है कि जल्द मामले का समाधान हो जाए। अगर कोई कानून हाथ में लेता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कानून की नजर में सभी एक समान हैं।
रणबीर शेखावत, प्रभारी, औद्योगिक थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed