{"_id":"69a47f0afac2b0be6903bd7b","slug":"construction-work-of-six-streets-started-at-a-cost-of-rs-40-lakh-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-147540-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: 40 लाख की लागत से छह गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: 40 लाख की लागत से छह गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ
Sun, 01 Mar 2026 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 01 Mar 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
नारियल फोड़कर गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ करते चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह।
भिवानी। पिपली वाली जोहड़ी और हनुमान ढाणी क्षेत्र में करीब 40 लाख रुपये की लागत से छह गलियों के निर्माण कार्य का रविवार को नगरपरिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने नारियल फोड़कर शुभारंभ कराया। निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली और खुशी जताई। भवानी प्रताप सिंह ने बताया कि इन गलियों पर करीब 18 से 20 लाख रुपये की लागत आएगी।
उन्होंने कहा कि दोनों स्थानों पर निर्माण कार्य शुरू होने के बाद लोगों में उत्साह है। संबंधित सभी छह गलियां अन्य गलियों की अपेक्षा लंबी हैं और इनके आसपास अधिक आबादी निवास करती है। क्षेत्रवासियों का कहना था कि गलियां पक्की होने के बाद उन्हें किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
नहीं रहेगी कोई गली कच्ची
गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ करने के बाद भवानी प्रताप सिंह ने कहा कि शहर में एक भी कच्ची गली बाकी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे कच्ची गलियों की जानकारी दें ताकि उन्हें तत्काल पक्का करवाया जा सके। उन्होंने कहा कि गली और सार्वजनिक स्थान किसी भी क्षेत्र का आईना होते हैं। यदि शहर में कोई गली कच्ची नहीं रहेगी और कचरे के ढेर नजर नहीं आएंगे तो स्वच्छता को अपने आप पंख लग जाएंगे। इससे शहर के विकास को भी गति मिलेगी। इस मौके पर पार्षद पवन सैनी, मोनू बादशाह, जयबीर रंगा, विनोद बेडवाल, दिनेश काकू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।