फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Congress workers took to the streets against vote rigging, burned effigies of the Election Commission and BJP

Bhiwani News: वोट चोरी के खिलाफ सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, चुनाव आयोग व भाजपा का पुतला फूंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Congress workers took to the streets against vote rigging, burned effigies of the Election Commission and BJP
​भिवानी में वोट चोरी के विरोध में प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। 
भिवानी। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा हरियाणा में भाजपा के कथित वोट चोरी के आरोपों के बाद वीरवार को कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रोष व्यक्त करते हुए चुनाव आयोग और भाजपा का पुतला जलाया। कांग्रेस कमेटी के शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप गुलिया जोगी और ग्रामीण जिला अध्यक्ष अनिरूद्ध चौधरी के निर्देश पर अशोक ढोला ने कहा कि वोट चोरी लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने जनता से किए वादों को पूरा नहीं किया और चुनाव तंत्र के साथ मिलकर सत्ता बचाने की राजनीति कर रही है।
विज्ञापन

प्रदीप गुलिया ने दावा किया कि विधानसभा चुनावों में भाजपा और चुनाव आयोग ने 90 विधानसभा क्षेत्रों में 13,65,777 फर्जी वोट बढ़ाए। उन्होंने बताया कि प्रति विधानसभा लगभग 15,175 वोट फर्जी तरीके से बढ़ाए गए। उन्होंने कहा कि 5 अक्तूबर 2024 को मतदान के बाद वोट प्रतिशत 61.19% था, जो 6 अक्तूबर की दोपहर तक बढ़कर 65.65% और मतगणना से एक दिन पूर्व 7 अक्तूबर की रात को 67.9% हो गया। इस दौरान प्रदेश में कुल 13,65,777 वोट बढ़ाए गए। इस अवसर पर कमल सिंह प्रधान, ईश्वर शर्मा, सविता मान, राजकुमार धनखड़, जिला पार्षद रूपेंद्र ग्रेवाल, पूर्व पार्षद बलवान और शीला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed