फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Congress' manifesto is a bundle of lies

कांग्रेस का घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा, राहुल और खरगे झूठ की स्क्रिप्ट लिखते हैं : नायब सिंह सैनी

Sat, 21 Sep 2024 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 21 Sep 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
Congress' manifesto is a bundle of lies
भिवानी में आयोजित विजय संकल्प रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पगड़ी पहनाकर स्वागत करते भ - फोटो : भिवानी में आयोजित विजय संकल्प रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पगड़ी पहनाकर स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता।
भिवानी। हरियाणा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा है और राहुल व खरगे झूठ की स्क्रिप्ट लिखते हैं। कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में नौकरियोंं को बेचने का कार्य किया है। भाजपा ने प्रदेश के दो करोड़ अस्सी लाख मतदाताओं के लिए जो संकल्प पत्र तैयार किया है, उसको सरकार बनते ही आठ अक्तूबर के बाद लागू कर दिया जाएगा। यह बात उन्होंने भिवानी में भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सर्राफ के समर्थन में आयोजित विजय संकल्प रैली के दौरान कही।
विज्ञापन

सिंह सैनी ने कहा कि राहुल गांधी आरक्षण खत्म करके दबे-कुचले वर्ग को पीछे रखना चाहते हैं। कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक व तेलंगाना में जो वादों का झूठा प्रचार किया था, वह प्रचार अब हरियाणा में कर रहे हैं। इस मौके पर भिवानी-महेंद्रगढ़ से भाजपा सांसद धर्मबीर सिंह भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस पिछड़े वर्ग के लोगों को अपमानित करने का कार्य करती है। कांग्रेस ने पहले अशोक तंवर को अपमानित किया। अब कांग्रेस नेता कुमारी सैलजा को अपमानित कर रही है। कुमारी सैलजा ने बतौर कांग्रेस लीडर सीएम बनने की इच्छा व्यक्त की है तो इसमें आपत्ति नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अनिल विज के मुख्यमंत्री बनने के बयान पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। साथ ही उन्होंने भाजपा की ओर से गोपाल कांडा को समर्थन दिए जाने की बात भी कही तथा कहा कि समझौते के तहत एक सीट कांडा की पार्टी ने मांगी थी, उसी के तहत हम समर्थन दे रहे हैं। वहीं सैनी कांडा को इनेलो की ओर से समर्थन देने के सवाल को टाल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed