{"_id":"6606fb11141cdddbf107b29d","slug":"confusion-created-among-patients-due-to-influenza-and-viral-fever-bhiwani-news-c-125-1-bwn1003-115280-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: इन्फ्लुएंजा और वायरल बुखार से मरीजों में बना असमंजस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: इन्फ्लुएंजा और वायरल बुखार से मरीजों में बना असमंजस
Fri, 29 Mar 2024 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 29 Mar 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। जिले में इंफ्लुएंजा वायरल के टाइफाइड के मरीज भी बढ़ रहे हैं। जिला नागरिक अस्पताल की सामान्य ओपीडी में रोजाना 250ं के करीब मरीज आ रहे है। इनमें खांसी, जुकाम के मरीजों के में असमंजस पैदा हो रहा है। मरीजों को लग रहा है के खांसी, जुकाम, गले में खराश कोरोना के लक्षण है। वहीं टाइफाइड के मरीजों को हल्का बुखार हो रहा है।
चिकित्सकों के मुताबिक दोनों बीमारी के लक्षण अलग हैं। इंफ्लुएंजा वायरल में रोगी को खांसी, जुकाम, सांस लेने में तकलीफ, गले में खराश और टाइफाइड के रोगी को हल्के बुखार की शिकायत हो रही है। चिकित्सक ने बताया के अगर किसी मरीज को सांस लेने में ज्यादा दिक्कत हो रही है तो उसके नाक, मुंह से सैंपल लेकर रोहतक भेजा रहा है। उसके बाद रिपोर्ट के आधार पर मरीज का इलाज किया जा रहा है। अस्पताल में कोरोना का कोई केस नहीं आया है। मरीजों को डरने की जरूरत नहीं है।
आरटी-पीसीआर टेस्ट किट खत्म
जिला नागरिक अस्पताल में आरटी-पीसीआर टेस्ट किट खत्म हो चुकी है। इसको खत्म हुए करीब एक सप्ताह बीत गया है। इस कारण लोगों के टेस्ट नहीं हो पा रहे है। वहीं शुक्रवार को कुछ जरूरी दवाइयां भी खत्म हो गईं। इस कारण लोगों को बाहर से दवाइयां खरीदनी पड़ी। लोगों ने बताया के ऑर्थों, आंखों और अन्य रोगों की दवाइयां नहीं मिल रहीं हैं।
विज्ञापन
ये बोले मरीज
मेरे सिर में दर्द में था। इसके इलाज के लिए मैं जांच करवाने के लिए नागरिक अस्पताल में आया था। जांच करवाने के बाद जब दवाई लेने गया तो सारी दवाई नहीं दी गई। मुझे बाहर से दवाई खरीदनी पड़ी। - हनुमान, गांव बजीना निवासी।
मेरी और बेटी की आंखों में दर्द है। इसकी जांच कराने मैं बेटी के साथ नागरिक अस्पताल में आई थी। जांच के बाद दवा खिड़की पर गई तो, दवाई नहीं मिली। कर्मचारियों ने दवाई अस्पताल के बाहर से लेने के लिए कहा। ऐसे में बाहर से दवाई लेनी होती तो किसी निजी अस्पताल में ही जांच करा लेते। - मूर्ति देवी, भिवानी निवासी।
टाइफाइड और इंफ्लुएंजा से कोरोना के कोई लक्षण नहीं मिल रहे हैं। लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। समय पर स्वास्थ्य की जांच करवाएं और उचित आहार लेकर साफ पानी पिएं। संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में न आएं। दवाई और आरटी-पीसीआर किट खत्म होने की सूचना नहीं मिली है। -डॉ. यतिन गुप्ता एसएमओ, जिला नागरिक अस्पताल भिवानी।
जिला नागरिक अस्पताल में सभी जरूरी दवाइयों का पर्याप्त स्टाॅक उपलब्ध है। ओपीडी में जांच के लिए आने वाले प्रत्येक मरीज को अस्पताल के अंदर से ही मुफ्त दवाइयां मुहैया कराई जा रहीं हैं। कोई भी चिकित्सक किसी भी मरीज को बाहर की दवाइयां लाने के लिए बाध्य नहीं कर सकता। -डॉ. रघुवीर शांडिल्य, सिविल सर्जन, भिवानी।