{"_id":"62d8421e9641ae5dd725ed73","slug":"college-student-fell-from-building-under-suspicious-circumstances-referred-to-pgi-bhiwani-news-hsr637193386","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में बिल्डिंग से गिरी कॉलेज छात्रा, पीजीआई रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में बिल्डिंग से गिरी कॉलेज छात्रा, पीजीआई रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। हांसी रोड स्थित राजीव गांधी राजकीय महिला कॉलेज में संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा बिल्डिंग से गिरने का मामला सामने आया है। घायल छात्रा को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया। हालांकि परिजन उसे हिसार के एक निजी अस्पताल में लेकर गए है।
मामला बुधवार दोपहर करीब 12 बजे का है। जानकारी के अनुसार गांव बापोड़ा निवासी 18 वर्षीय मोनिका राजीव गांधी राजकीय महिला कॉलेज से बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा है। मोनिका सुबह घर से अपने द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा देने के लिए कॉलेज आई थी। परीक्षा दोपहर डेढ़ बजे शुरू होनी थी। दोपहर 12 बजे कॉलेज की चपड़ासी को चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। उसने जब कॉलेज परिसर में बने पार्क की ओर जाने वाले गेट पर जाकर देखा तो वहां मोनिका घायल अवस्था में मिली। कॉलेज स्टाफ और छात्राओं ने मिलकर उसे उठाया। जिसके बाद प्रिंसिपल डॉ. सुधीर शर्मा और स्टाफ सदस्य उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां आपातकालीन विभाग के ड्यूटी चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया। छात्रा किस जगह से गिरी है यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। कॉलेज प्रशासन इसकी जांच में जुटी है।
-------
घटनास्थल पर नहीं सीसीटीवी कैमरा
कॉलेज परिसर में जहां ये घटना हुई है वहां पर कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं है। ऐसे में घटना कैसे हुई है इसका पता लगाना भी मुश्किल हो गया है। वहीं दूसरी ओर कॉलेज प्रशासन का कहना है कि खिड़की पर लोहे की जाली लगी हुई है और बीकॉम कक्षा की छात्राओं की प्रैक्टिकल भी ऊपरी मंजिल पर ही चल रही थी। ऐसे में ऊपरी मंजिल से गिरना मुश्किल है। कुछ माह पहले एचटेट की परीक्षा देने आई एक परीक्षार्थी भी प्रथम मंजिल से गिरकर घायल हो गई थी। जिसके गिरने के कारण भी अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाए है।
विज्ञापन
-------
वर्जन:
कॉलेज में कई जगह पर सीसीटीवी कैमरा नहीं लगे हुए, जिसकी वजह से कॉलेज में कोई घटना होती है तो उसकी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाती। ऐसे में छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कॉलेज प्रशासन पूरी परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगवाएं। साथ ही छात्रा के गिरने के बारे में भी पूरी जांच करें। इसके अलावा प्रत्येक गेट पर एक महिला सुरक्षाकर्मी तैनात करें, ताकि कॉलेज की सभी गतिविधियों पर नजर रखी जा सकें।
- मोनिका जांगड़ा, निवर्तमान प्रधान, राजीव गांधी राजकीय महिला कॉलेज, भिवानी।
-------
वर्जन:
छात्रा मोनिका पार्क की ओर जाने वाले गेट के पास घायल अवस्था में मिली, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। छात्रा कैसे और कहा से गिरी यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। छात्रा के चेहरे और जबाड़े में चोटें आई है। इस संबंध में परिजनों को भी सूचित कर दिया था।
- डॉ. सुधीर शर्मा, प्रिंसिपल, राजीव गांधी राजकीय महिला कॉलेज, भिवानी।
----