{"_id":"68278e1f409500bc23008ccc","slug":"code-of-conduct-to-be-implemented-in-by-election-areas-of-panchayats-nomination-to-be-suspended-till-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-134180-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पंचायतों के उप चुनाव वाले क्षेत्रों में आचार संहिता लागू, 30 तक कर सकेंगे नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पंचायतों के उप चुनाव वाले क्षेत्रों में आचार संहिता लागू, 30 तक कर सकेंगे नामांकन
Sat, 17 May 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 17 May 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त महावीर कौशिक ने जिले में पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव के चलते आदर्श आचार संहिता लागू कर दी है। निर्धारित आदर्श आचार संहिता 15 मई से राज्य में पंचायती राज संस्थाओं के उन क्षेत्रों में लागू हो गई है। जहां मतदान होना है।
चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 24 से 30 मई तक नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे और 15 जून को मतदान होगा। मतदान केंद्रों पर मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी। मतगणना पूरी होने के तुरंत बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। पुनर्मतदान की स्थिति में मतदान 17 जून को होगा और मतगणना होगी।
इन ग्राम पंचायतों में होंगे पंच, सरपंच व पंचायत समिति सदस्य के उप चुनाव
जिला निर्वाचन अधिकारी महावीर कौशिक ने बताया कि खंड बवानीखेड़ा में औरंगनगर में सरपंच पद के लिए एवं गांव बोहल के वार्ड नंबर 9, पुर के वार्ड नंबर 6 और 7, रामुपूरा के वार्ड नंबर 4 के लिए मतदान होगा। सिवाना के वार्ड नंबर 3, सुई के वार्ड नंबर 6, सुखपुरा के वार्ड नंबर 4, किरावड़ के वार्ड नंबर 5 में पंच के रिक्त पदों पर उपचुनाव होगा। इसी प्रकार खंड बहल के गांव अमीनपुर के वार्ड नंबर 6, चैहड़ कला के वार्ड नंबर 9 व गोकलपुरा के वार्ड नंबर 2 में पंच के रिक्त पदों के लिए उपचुनाव होगा। खंड भिवानी में पंचायत समिति के सदस्य पद व वार्ड नंबर तीन में तथा गांव अजीतपुरा के वार्ड नंबर दो, बापोड़ा के वार्ड नंबर 16, बीरण के वार्ड नंबर 10, चांग के वार्ड नंबर 7 पर उपचुनाव होगा। धनाना-द्वितीय के वार्ड नंबर 10, ढाणी चांग के वार्ड नंबर 9, धीराणा कलां के वार्ड नंबर 10, हरिपुर के वार्ड नंबर तीन, पहलादगढ़ के वार्ड नंबर 2,5 व 8 एवं सांगा के वार्ड नंबर 3, धनाना तृतीय के वार्ड नंबर 6, कालुवास के वार्ड नंबर 7 में पंच के रिक्त पदों पर उपचुनाव होगा।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि खंड कैरू में गांव ढाब ढाणी के वार्ड नंबर 9, केहरपुरा के वार्ड नंबर 4 व खैरपुरा के वार्ड नंबर सात में पंच के रिक्त पदों पर उपचुनाव होगा। खंड लोहारू की ग्राम पंचायतों में गांव ढाणी ढोला के वार्ड नंबर 2 व 6, ढाणी श्यामा वार्ड नंबर 2, ढिगावा श्यामियान वार्ड नंबर 8 पर उपचुनाव होगा। वहीं फरटिया भीमा के वार्ड नंबर 4, मोहम्मद नगर के वार्ड नंबर 5, सिंघानी वार्ड के नंबर 10, सोहांसड़ा के वार्ड नंबर 17 में पंचों के रिक्त पदों को भरने के लिए उपचुनाव होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी महावीर कौशिक ने बताया कि सिवानी खंड के गांव झुपा खुर्द में सरपंच व ढाणी बलहारा के वार्ड नंबर तीन, गुढ़ा के वार्ड नंबर 3 एवं 11, मोतीपुरा के वार्ड नंबर पांच, शेहरपुरा के वार्ड नंबर दो व गड़वा-खरकड़ी के वार्ड नंबर आठ में पंचों के रिक्त पदों पर उपचुनाव होगा। खंड तोशाम के गांव बादलवाला के वार्ड नंबर एक, बजीणा के वार्ड नंबर छह, बिडोला के वार्ड नंबर तीन, ढाणी कतवार के वार्ड नंबर पांच, लक्ष्मणपुरा के वार्ड नंबर पांच में पंचों के रिक्त पदों पर उपचुनाव होगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
ये रहेगा उप चुनाव प्रक्रिया का शेड्यूल
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 19 मई को नामांकन आमंत्रित करने के लिए नोटिस प्रकाशित किया जाएगा। 24 से 30 मई तक सुबह 10 से दोपहर बाद तीन बजे तक नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जांएगे। 25 व 29 मई को राजपत्रित अवकाश रहेगा। 31 मई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। दो जून को उम्मीदवार द्वारा नाम वापस लिया जा सकता है और इसी दिन दोपहर बाद तीन बजे चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। इसके बाद 15 जून रविवार को सुबह 8 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान होगा। इसी दिन मतों की गणना होगी और परिणाम की घोषणा की जाएगी। इसके अलावा कहीं दोबारा मतदान की स्थिति बनती है तो 17 जून को मतदान करवाया जाएगा और परिणाम भी घोषित किया जाएगा।