फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   CM will participate in Maharaja Shri Daksha Prajapati Jayanti celebrations today

Bhiwani News: महाराजा श्री दक्ष प्रजापति जयंती समारोह में सीएम आज करेंगे शिरकत

Sun, 13 Jul 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 13 Jul 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
CM will participate in Maharaja Shri Daksha Prajapati Jayanti celebrations today
भीम स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय महाराजा श्री दक्ष प्रजापति जयंती समारोह के लिए सजाया गया पंडाल।
भिवानी। स्थानीय भीम स्टेडियम में रविवार को प्रदेश स्तरीय महाराजा श्री दक्ष प्रजापति जयंती समारोह में सूबे के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शिरकत करेंगे। राज्यस्तरीय जयंती समारोह स्थल का शनिवार को लोक निर्माण तथा जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने निरीक्षण कर तैयारियां जांची। इस दौरान उनके साथ जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम को लेकर कार्यक्रम स्थल सज गया वहीं दस हजार लोगों के बैठने की भी व्यवस्था की गई है। इस दौरान समारोह स्थल के चारों तरफ सुरक्षा के भी कड़े बंदोबस्त रहेंगे।
विज्ञापन


रणबीर गंगवा ने कहा कि महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती समारोह में आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। जयंती समारोह में पहुंचने वाले लोगों के बैठने व पेयजल आदि की पूरी व्यवस्था की गई है। गंगवा शनिवार को डीसी साहिल गुप्ता, एसपी मनबीर सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष विरेन्द्र कौशिक के साथ जयंती समारोह के आयोजन स्थल भीम स्टेडियम में तैयारियों का जायजा ले रहे थे। इस दौरान उन्होंने समारोह स्थल पर सुरक्षा के साथ-साथ सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पंडाल, मुख्य मंच के अलावा वीआईपी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति को लेकर मंच के बारे में जानकारी ली और जरूरी निर्देश दिए। उपायुक्त गुप्ता ने मंत्री को बताया कि वाहनों के लिए पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। यातायात पुलिस को भी इसके लिए आवश्यक निर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन


--------------------------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी ने अधिकारियों के साथ की जयंती समारोह की तैयारियों की समीक्षा

लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में शनिवार को डीसी साहिल गुप्ता की अध्यक्षता में सभी जिलाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में डीसी ने भीम स्टेडियम में आयोजित होने वाले महाराजा दक्ष प्रजापति प्रदेश स्तरीय जयंती समारोह को लेकर अधिकारियों के साथ समारोह की तैयारियों की समीक्षा कर जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने बाकायदा प्रोजेक्टर पर अधिकारियों को उनके विभागों द्वारा किए जाने वाले कार्यों को विस्तार से बताया। डीसी ने पंचायत विभाग, लोक निर्माण विभाग, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी, शहरी स्थानीय निकाय, एनएचएआई, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायती राज, खेल विभाग, बिजली निगम, शिक्षा विभाग, फायर ब्रिगेड सहित सभी विभागों के अधिकारियों के साथ जयंती समारोह की तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed