फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   CM Flying and Food Safety Officer's team raided two flour mills

Bhiwani News: सीएम फ्लाइंग और खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने फ्लोर मील में मारा छापा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
CM Flying and Food Safety Officer's team raided two flour mills
देवसर मोड पर फ्लोर मील से लिए सैंपल के साथ सीएम फ्लाइंग व जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम। विज्? - फोटो : Bhiwani
भिवानी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने बुधवार को देवसर मोड़ के पास दो फ्लोर मिल में छापा मारा। इस दौरान एक मिल संचालक के पास लाइसेंस ही नहीं मिला, जबकि अन्य में साफ-सफाई की कमी मिलीं। इसके कारण खाद्य सामग्री की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। टीम ने मौके पर ही आटा, मैदा, गेहूं और चावल के कुल पांच सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजे हैं, जिनकी रिपोर्ट करीब 15 दिन में आएगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रोहतक व जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने संयुक्त टीम गठित की। टीम को शिकायत मिली थी कि देवसर मोड़ पर दो फ्लोर मिल हैं, जिनमें निम्न स्तर के गेहूं, चावल की कणी मिलाकर आटा बनाया जाता है। जबकि दूसरी मिल में गेहूं के आटे में मैदा और चावल की कणी पीसकर मिलाई जा रही है। टीम ने मौके पर छापा और दोनों ही मिलों में सैंपलिंग की। इसमें आटा के दो, गेहूं, मैदा, चावल के एक-एक सैंपल लिए हैं। वहीं, एक मिल संचालक के पास लाइसेंस ही नहीं पाया गया। सभी सैंपलों को परीक्षण के लिए जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक चौधरी ने लैब में भेजा। इस अवसर पर राजवीर सिंह, गुप्तचर विभाग प्रभारी सुनील कुमार, एसआई सुरेंद्र, एसआई धर्मेंद्र, बजरंग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर देवसर मोड़ स्थित दो फ्लोर मिल में छापा मारा गया। जहां से पांच सैंपल लिए हैं, जिनकी रिपोर्ट करीब 15 दिन में आएगी। वहीं, मिल में साफ-सफाई की कमी पाई गई और एक मिल के संचालक के पास लाइसेंस भी नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दीपक चौधरी, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed