{"_id":"670ea823dff08fbfb0077121","slug":"civil-hospitals-opd-will-remain-open-from-today-from-9-am-to-3-pm-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-124385-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: आज से सुबह नौ बजे से शाम तीन बजे तक खुली रहेगी नागरिक अस्पताल की ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: आज से सुबह नौ बजे से शाम तीन बजे तक खुली रहेगी नागरिक अस्पताल की ओपीडी
Tue, 15 Oct 2024 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 15 Oct 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में चिकित्सक कक्ष के बाहर लगी मरीजों की भीड़।
भिवानी। मीठी ठंड की शुरुआत के साथ ही जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी के समय में भी परिवर्तन किया है। बुधवार से सुबह नौ बजे से शाम तीन बजे तक जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी खुली रहेगी। मंगलवार तक गर्मियों के शेड्यूल के हिसाब से ओपीडी सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक खुली रहती थी। लेकिन सर्दियों के शेड्यूल के अनुसार अब ओपीडी को एक घंटा बाद खोला जाएगा।
दरअसल, नागरिक अस्पताल की ओपीडी में रोजाना ही करीब साढ़े 1200 मरीज जुट रहे हैं। वहीं नागरिक अस्पताल की लैब में भी अव्यवस्थाओं का आलम बना है। ऐसे में मरीज भी अपनी रिपोर्ट को लेकर उलझन में फंसे हैं।
जिला नागरिक अस्पताल में बुधवार सुबह नौ बजे से शाम तीन बजे तक ओपीडी का समय निर्धारित रहेगा। ये शेड्यूल सर्दियों के दौरान जारी रहेगा। दरअसल, जिलेभर से मरीज नागरिक अस्पताल में सुबह से ही पहुंचना शुरू हो जाते हैं। सर्दियों के दौरान मौसम में थोड़ी धुंध भी छाने लगेगी, ऐसे में मरीजों को ओपीडी स्लीप कटाने से लेकर संबंधित चिकित्सक कक्ष में अपना नंबर लगवाने तक करीब एक से डेढ़ घंटा लग जाता है।
विज्ञापन
ऐसे में ओपीडी थोड़ी देरी से खुलने पर दूर दराज से आने वाले मरीजों को भी सुविधा रहेगी। हालांकि चिकित्सकों से उपचार पाने के बाद मरीजों को लैब में जांच को लेकर दिक्कतें आ रही हैं, क्योंकि जिला नागरिक अस्पताल की लैब में टेस्टिंग की मशीनें खराब पड़ी हैं, ऐसे में मरीजों को सुझाए गए टेस्ट बाहर से कराने पर मजबूर होना पड़ता है।
जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी समय में परिवर्तन किया गया है। अब सर्दियों के हिसाब से रोजाना सुबह नौ बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक चिकित्सक ओपीडी में बैठकर मरीजों का चेकअप करेंगे।
- डॉ. बलवान सिंह, प्रधान चिकित्सा अधिकारी, जिला नागरिक अस्पताल भिवानी।