फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   City government's last meeting today, development issues will resonate

शहर की सरकार की अंतिम बैठक आज, गूंजेंगे विकास के मुद्दे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
City government's last meeting today, development issues will resonate
50 फोटो रेलवे रोड स्थित नगर परिषद कार्यालय। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। पांच सालों से शहर के विकास पर जोर देने वाली ‘शहर की सरकार’ की सोमवार को अंतिम बैठक होगी। इस दौरान शहर की साफ-सफाई के साथ विकास कार्यों के मुद्दे गूंजेंगे। इसके साथ ही चौराहों के सुंदरीकरण के लिए ढाई करोड़ के बजट की भी मांग रखी जाएगी तो शहर की कच्ची गलियों को पक्का कराने के लिए भी चार करोड़ के बजट का प्रस्ताव रखा जाएगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही शहर की सफाई व्यवस्था के लिए रात के समय का ठेका देने के लिए भी प्रस्ताव पर सहमति बनने की संभावना है। सदन की अंतिम बैठक के लिए सांसद धर्मबीर सिंह और विधायक घनश्याम सराफ को भी निमंत्रण भेजा गया है। बता दें कि शहर के 31 वार्डों की नगर परिषद का कार्यकाल आठ फरवरी 2022 को पूरा हो रहा है। नप पार्षदों का कार्यकाल पूरा होने से पहले उनकी यह अंतिम बैठक होगी। इसमें वार्डों में बचे विकास कार्यों को पूरा कराने की भी पार्षद पुरजोर कोशिश करेंगे।
विज्ञापन

पार्षद भी कर रहे चुनावों की तैयारी, मुद्दे गरमाना लाजमी
वर्तमान में नप के पार्षद भी नगर परिषद के आने वाले चुनावों की तैयारियों में जुट गए हैं। परिषद में चेयरपर्सन की सीट महिला आरक्षित होने के बाद अभी से समीकरण बनाए जा रहे हैं। ऐसे में सभी पार्षदों के लिए नप की अंतिम बैठक काफी अहम होगी। हालांकि नई वार्डबंदी में अनुसूचित जाति और महिला आरक्षित वार्डों में भी फेरबदल हुआ है। इससे कई सालों से अपने वार्डों में पार्षद पद पर काबिज नेताओं की राजनीतिक जमीन भी खिसक चुकी है। ऐसे में ये नई राजनीतिक जमीन की तलाश में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक की बैठकों में एक तिहाई उपस्थिति ही दर्ज करा सके पार्षद
पिछले पांच साल में परिषद की 45 से 50 बैठकें हुईं। हालांकि इनमें पार्षदों की उपस्थिति करीब एक तिहाई ही रही। खास बात यह रही कि बैठकों में महिला पार्षदों ने हिस्सा ही नहीं लिया। वे केवल बैठक के बाद सहमति में ही शामिल हुईं। हालांकि इस बार चेयरपर्सन का पद जनरल महिला के लिए आरक्षित हो चुका है। ऐसे में महिला पार्षदों के पहुंचने के आसार हैं।

नगर परिषद के सदन की बैठक 24 जनवरी सोमवार सुबह 11 बजे होगी। यह सदन की अंतिम बैठक होगी। बैठक के लिए सांसद धर्मबीर सिंह और विधायक घनश्याम सराफ को भी खास निमंत्रण भेजा गया है। बैठक में नगरायुक्त की मौजूदगी की भी गुजारिश की गई है। सभी पार्षदों से आग्रह किया गया है कि वे बैठक में शामिल हों, जिससे शहर के विकास कार्यों और एजेंडे में बचे कार्यों को पूरा कराने के लिए सरकार से बजट की मांग की जा सके। बैठक में शहर के साफ सफाई, विकास के अलावा चौराहों के सुंदरीकरण का मुख्य मुद्दा रहेगा।
- रणसिंह यादव, चेयरमैन, नगर परिषद भिवानी
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed