{"_id":"643d80cb28a3a6ff69079e3f","slug":"city-councils-dumping-point-waste-fire-smoke-spread-up-to-12-kilometers-bhiwani-news-c-21-hsr1027-109675-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: नगर परिषद के डंपिंग प्वाइंट के कचरे में लगी आग, 12 किलोमीटर दूर तक फैला धुआं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: नगर परिषद के डंपिंग प्वाइंट के कचरे में लगी आग, 12 किलोमीटर दूर तक फैला धुआं
Mon, 17 Apr 2023 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 17 Apr 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
नई अनाज मंडी के सामने भिवानी-लोहारू मार्ग पर छाया धुआं।
भिवानी। भिवानी-दादरी मुख्य मार्ग पर नगर परिषद के डंपिंग प्वाइंट पर सैकड़ों एकड़ में फैले कचरे में सोमवार शाम चार बजे अचानक ही आग लग गई। आग कचरे में काफी दूर तक फैल गई। इसकी वजह से कचरा निस्तारण केंद्र पर काम करने वाले कर्मचारियों का दम घुटने लगा तो वे वहां से काम छोड़ जाने पर मजबूर हो गए।
इसकी सूचना दमकल को दी गई। दमकल की करीब चार से पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन छह घंटे बाद भी आग पर काबू नहीं पाया गया। इस दौरान कचरे का धुआं आसपास के करीब 12 किलोमीटर दूर इलाके तक फैल गया, जिसकी वजह से ग्रामीणों का भी हवा में धुएं के कारण दम घुटने लगा। वहीं लोहारू रोड और चरखी दादरी रोड पर वाहन चालकों को भी धुएं की वजह से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
इस संबंध में दमकल विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि कूड़े में जहां आग लगी है वहां तक पहुंचना संभव नहीं है, क्योंकि यहां खुले में सैकड़ों कचरे के ढेर लगे हैं। इसलिए आग पर काबू पाने में भी काफी परेशानी आ रही है।