{"_id":"6558fdbfa6efe0ffc9053c56","slug":"city-bus-service-running-90-kilometers-in-the-city-earning-only-rs-500-to-700-a-day-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-8869-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी बस सेवा : 90 किलोमीटर की शहर में लगा रही दौड़, दिनभर में सिर्फ 500 से 700 की कमाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटी बस सेवा : 90 किलोमीटर की शहर में लगा रही दौड़, दिनभर में सिर्फ 500 से 700 की कमाई
Sat, 18 Nov 2023 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 18 Nov 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
भिवानी।
रोडवेज बस शहर में रोजाना 90 किलोमीटर दायरा तय कर रही हैं, मगर उसे पर्याप्त सवारी नहीं मिल रही है। सिटी बस सेवा में रोडवेज विभाग ने दो बस लगाई हैं। एक बस रेलवे स्टेशन रूट और दूसरी बस शिक्षा बोर्ड रूट पर चल रही है।
एक सिटी बस की रोजाना यात्री रिसीट (कमाई) 500 से 700 रुपये ही आ रही है। सिटी बस का मात्र दस रुपये किराया भी लोगों को रास नहीं आ रहा है। जबकि शहर भर में ई रिक्शा और ऑटो रिक्शा में 20 रुपये किराया वसूला जा रहा है। हालांकि सिटी बस ऑटो से भी आधा किराया में शहर भर का सफर करा रही है, बावजूद इसका अभी तक लोगों को पता तक नहीं है।
हरियाणा राज्य परिवहन विभाग ने करीब दो माह पहले ही शहर में सिटी बस सेवा की शुरुआत की थी। बस स्टैंड से एक सिटी बस वाया अग्रसेन चौक, महम गेट, हांसी गेट, घंटाघर होते हुए रेलवे स्टेशन पहुंच रही है। जबकि दूसरी सिटी बस वाया अग्रसेन चौक झंकार मोड़ लघु सचिवालय से होते हुए बासिया भवन से शिक्षा बोर्ड तक पहुंच रही है। रोडवेज विभाग की एक सिटी बस का रोजाना 90 किलोमीटर दूरी तक चलने का आंकड़ा दर्ज हो रहा है।
विज्ञापन
इस लिहाज से दोनों सिटी बसें 180 किलोमीटर का सफर शहरभर में दिन भर कर लेती हैं। जबकि एक बस पर मात्र 500 से 700 रुपये ही यात्री रिसीट दे रही हैं। अब रोडवेज प्रशासन के अधिकारी इस बात का मंथन भी कर रहे हैं कि सिटी बस का रूट बदले या फिर इसे बंद करें। हालांकि अभी ये सेवा निरंतर जारी है। रविवार को सिटी बस नहीं चलाई जा रही हैं।
भिवानी से दिल्ली रूट पर चलाई चार वातानुकूलित बस
भिवानी से दिल्ली रूट पर चार वातानुकूलित बस रोडवेज प्रशासन ने चला दी हैं। अब भिवानी बस स्टैंड से सुबह पांच बजे भिवानी से दिल्ली, दोपहर 1 बजकर 44 मिनट पर भिवानी से दिल्ली के लिए एसी बस चलेगी। इसी तरह सुबह सात बजकर 20 मिनट पर एसी बस चलेगी। यही बस फिर दोपहर दो बजकर 52 मिनट पर भिवानी से दिल्ली के लिए चलेगी। इसी तरह 152 डी के रास्ते भी सुबह सवा सात बजे एक वातानुकूलित बस चलाई गई है। एक वातानुकूलित बस चंडीगढ़ भी चलाई जाएगी।
सिटी बस सेवा में दो बसों का संचालन हो रहा है। लोगों में अभी सिटी बस के प्रति जागरूकता नहीं है। ये बस मात्र दस रुपये किराये में शहर भर में सफर करा रही है। इसी तरह भिवानी से दिल्ली के लिए चार वातानुकूलित बस चलाई गई हैं। हमारा प्रयास है कि यात्रियाें को बेहतर सुविधा मिले।
-डॉ. नेत्रपाल खत्री, महाप्रबंधक भिवानी डिपो हरियाणा राज्य परिवहन विभाग।