{"_id":"66ae6a8e1f577b26a504c244","slug":"circuit-breaker-will-be-changed-on-industrial-sub-power-stations-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-121122-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: अब औद्योगिक सेक्टर पावर सब स्टेशन पर बदले जाएंगे वैक्यूम सर्किट ब्रेकर, लाइनों पर भी बदले जाएंगे पुराने उपकरण, एक तिहाई शहर को मिलेगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: अब औद्योगिक सेक्टर पावर सब स्टेशन पर बदले जाएंगे वैक्यूम सर्किट ब्रेकर, लाइनों पर भी बदले जाएंगे पुराने उपकरण, एक तिहाई शहर को मिलेगा फायदा
विज्ञापन
फोटो: 10,11
अब औद्योगिक सेक्टर पावर सब स्टेशन पर बदले जाएंगे वैक्यूम सर्किट ब्रेकर, लाइनों पर भी बदले जाएंगे पुराने उपकरण, एक तिहाई शहर को मिलेगा फायदा
- पावर सब स्टेशनों पर दो ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद जागा निगम प्रबंधन, उठाया एहतियातन कदम
- लाइनों में ढीले प्वाइंट, खराब उपकरण भी होंगे दुरुस्त, औद्योगिक सेक्टर सहित एक तिहाई शहर को मिलेगा फायदा
- 33 केवी पावर सब स्टेशन पर डाला आंशिक बिजली लोड, 132 केवी पावर सब स्टेशन पर बिना लोड के ट्रांसफार्म हुआ चालू
संवाद न्यूज एजेंसी
भिवानी। अब औद्योगिक सेक्टर पावर सब स्टेशनों पर वैक्यूम सर्किट ब्रेकर (वीसीबी) बदले जाएंगे। इसके अलावा लाइनों पर भी पुराने उपकरण बदली होंगे। इससे औद्योगिक सेक्टर सहित एक तिहाई शहर को फायदा मिलेगा।
औद्योगिक सेक्टर में 132 केवी पावर सब स्टेशन पर 10/16 एमवीए और 33 केवी पावर सब स्टेशन पर 10 एमवीए ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद एहतियातन ये कदम उठाया है। शनिवार को 33 केवी पावर सब स्टेशन पर आंशिक लोड डाला गया, जबकि 132 केवी पावर सब स्टेशन पर बिना लोड के ही ट्रांसफार्मर को चालू किया गया है। लाइनों के ढीले प्वाइंट दुरुस्त करने और खराब उपकरण बदलने से औद्योगिक सेक्टर के अलावा एक तिहाई शहर को इसका फायदा मिलेगा।
औद्योगिक सेक्टर के 132 केवी पावर सब स्टेशन और 33 केवी सब स्टेशन पर करीब 70 लाख के बजट से निगम वैक्यूम सर्किट ब्रेकर बदली कराएगा। इसी के साथ पुराने पैनल भी हटाए जाएंगे, जिनकी जगह नए पैनल लगाने का काम होगा। फीडरों की लाइनों पर भी जरूरी मेंटनेंस के अलावा खराब पड़े उपकरणों को भी बदला जाएगा।
विज्ञापन
ये कार्य दो दिन में पूरा भी कर लिया जाएगा। क्योंकि 132 केवी और 33 केवी पावर सब स्टेशनों पर खराब ट्रांसफार्मर बदलने के बाद इन्हें चालू किया जा रहा है। इस दौरान औद्योगिक सेक्टर 21 और 26 में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित है। इस समय का निगम सदुपयोग करते हुए ये कार्य भी करा रही है, ताकि बाद में इस कार्य के लिए निगम को अलग से बिजली कट का परमिट न लेना पड़े और बेवजह कट न लगाने पड़े। इस अवधि में ही निगम कर्मचारी संबंधित फीडरों पर ये काम भी पूरा कराएंगे।
-- -- -- -- --
निगम प्रशासन समय रहते अपनी लाइनों पर वीसीबी बदलने और पुराने पैनल हटाने के साथ-साथ संभावित जगहों पर बिजली उपकरणों को दुरुस्त कराता तो शायद एक ही साथ दोनों पावर सब स्टेशनों पर बड़े ट्रांसफार्मर खराब नहीं होते और निगम के साथ औद्योगिक इकाई मालिकों को इतना बडा नुकसान नहीं झेलना पड़ता। बिजली लाइनों और फीडरों के रखरखाव का जिम्मा निगम अधिकारियों का है। उन्हें ये काम पूरी सजगता के साथ समय रहते करा लेना चाहिए था। अब भी ये काम होता है तो भविष्य में इस तरह के हादसों से बचा जा सकता है।
- शैलेंद्र जैन, अध्यक्ष, जिला उद्योग संघ भिवानी।
-- -- -- -- -
औद्योगिक सेक्टर के 33 केवी सब स्टेशन पर नया बिजली ट्रांसफार्मर लगाने के बाद उस पर आंशिक लोड डाला गया है, जबकि 132 केवी पावर सब स्टेशन पर नया ट्रांसफार्मर बिना लोड चालू कर दिया है। जिस पर रविवार से आंशिक लोड डालकर इसे जांचा जाएगा। इस बीच फीडरों पर वैक्यूम सर्किट ब्रेकर, पुराने पैदल बदलने का काम भी किया जा रहा है, ताकि लाइनों में कम से कम बिजली फाल्ट हो और लोगों को नियमित रूप से बिजली आपूर्ति मिलती रहे।
- विजेंद्र लांबा, प्रबंधक, भिवानी सर्कल, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम।