फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Circle Kabaddi Cup from tomorrow

Bhiwani News: दो दिवसीय सर्कल कबड्डी कप कल से

Tue, 27 Feb 2024 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 27 Feb 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Circle Kabaddi Cup from tomorrow
भिवानी के सर्कल कबड्डी कप से पूर्व तैयारियों का जायजा लेते भाजपा जिला अध्यक्ष मुकेश गौड़। 
भिवानी। सर्व समाज खेल समिति भिवानी व भाजपा जिला अध्यक्ष मुकेश गौड़ की ओर से 28 व 29 फरवरी को मेला ग्राउंड में दो दिवसीय सर्कल कबड्डी कप का आयोजन किया जाएगा। तैयारियों का जायजा लेने के लिए सोमवार को मुकेश गौड़ ने खेल स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

गौड़ ने बताया कि प्रतियोगिता का पहला इनाम पांच लाख इनाम रुपये, दूसरा इनाम तीन लाख रुपये, तीसरा इनाम दो लाख रुपये रखा गया है। इसके अलावा 4 से 8 वें स्थान तक एक लाख रुपये, 9 से 16 वें स्थान पर आने वाले खिलाड़ी को 21,000 रुपये और 17 से 32 वें नंबर पर आने वाले खिलाड़ी को 11 हजार रुपये रखा गया है। गौड़ ने बताया कि बेस्ट रेडर व बेस्ट कैचर को एक-एक ट्रैक्टर व क्वार्टर फाइनल व सेमीफाइनल के बेस्ट रेडरों व कैचरों के लिए एक-एक मोटरसाइकिल इनाम स्वरूप दी जाएगी।
विज्ञापन


संयम व ताकत का खेल है कुश्ती : वासुदेव शर्मा
भिवानी। कुश्ती भारत का सबसे पुराना एवं ऐतिहासिक और संयम व ताकत का खेल है लेकिन वर्तमान में यह खेल अपना महत्व खोता जा रहा है। इसको जीवित रखने के लिए ग्रामीण स्तर पर दंगल प्रतियोगिताओं का आयोजन बहुत जरूरी है, ताकि युवा भारत देश के इस प्राचीन खेल की महत्ता समझ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बात पूर्व मंत्री वासुदेव शर्मा ने आदर्श गांव धारेडू में रविदास कमेटी की तरफ से आयोजित कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में बतौर अतिथि पहुंचकर कही। इस मौके पर ग्रामीणों ने शर्मा का स्वागत किया। उन्होंने पहलवानों का हाथ मिलवाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ करवाया। शर्मा ने कहा कि प्रत्येक खिलाड़ी को हार-जीत की भावना का त्यागकर खेल को सिर्फ खेल की भावना से खेलना चाहिए। भिवानी जिले का नाम खेलों के मामले में देश भर में अव्वल स्थान पर आता है। इस तरह के आयोजन युवाओं को खेलों की तरफ आकर्षित करने में कारगर साबित होते है। इस मौके पर रविदास कमेटी के प्रधान दलबीर, सरपंच बजरंग, दिलबाग, मुकेश, नारायण, रामफल, शुभम, लीलामरा, मा. भंवर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed