फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   CIA team, kashi gang criminal, vikas arrested

सीआईए के हत्थे चढ़ा काशी गैंग का सरगना विकास

Wed, 07 Oct 2020 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
CIA team, kashi gang criminal, vikas arrested
पकड़ा गया इनामी बदमाश सीआईए टीम के साथ। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
भिवानी। हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती मामलों में वांछित काशी गैंग का सरगना और 25 हजार का इनामी बदमाश विकास काशी को सीआईए पुलिस ने दबोच लिया है। भिवानी ही नहीं, राजस्थान और हिसार पुलिस को भी विकास की तलाश थी। तोशाम थाने में भी इसपर दर्जनभर से अधिक केस दर्ज है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन

सीआईए स्टाफ निरीक्षक योगेश कुमार ने बताया कि टीम ने काशी गैंग के सरगना इनामी बदमाश विकास उर्फ काशी वासी गांव पिंजोखरा को तोशाम से सोमवार रात गिरफ्तार किया है। बदमाश पर हत्या, हत्या प्रयास, लूट, डकैती व शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज हैं।
विज्ञापन

ये मामले हैं दर्ज :
1. अभियोग संख्या 382, 10 अक्तूबर 2013 धारा 147, 148, 149, 323, 324, 302 भारतीय दंड संहिता थाना तोशाम में दर्ज है।
2. अभियोग संख्या 286, आठ मई 2015 धारा 395, 397, 449 भारतीय दंड संहिता व 25 शस्त्र अधिनियम के तहत थाना सदर भिवानी में दर्ज है।
3. अभियोग संख्या 135 दिनांक 18.03.2018 धारा 147, 148, 325, 323, 341 भारतीय दंड संहिता के तहत थाना तोशाम में दर्ज है।
4. अभियोग संख्या 190 दिनांक 19.04.2018 धारा 323, 506, 34 भारतीय दंड संहिता व 25 शस्त्र अधिनियम के तहत थाना तोशाम में दर्ज है।
5. अभियोग संख्या 196 दिनांक 01.05.2018 धारा 25 शस्त्र अधिनियम के तहत थाना तोशाम में दर्ज है।
6. अभियोग संख्या 68 दिनांक 20.02.2019 धारा 147, 148, 323, 341, 506 भारतीय दंड संहिता के तहत थाना तोशाम में दर्ज है।
7. अभियोग संख्या 132 दिनांक 30.03.2019 धारा 147, 148, 323, 341, 506 भारतीय दंड संहिता के तहत थाना तोशाम में दर्ज है।
8. अभियोग संख्या 162 दिनांक 16.04.2019 धारा 61 आबकारी अधिनियम के तहत थाना तोशाम में दर्ज है।
इसके अतिरिक्त अपराधी विकास उर्फ काशी निम्नलिखित अभियोगों में वांछित है।
1. 09 अगस्त 2019 : दरियापुर के युवक टोनी की हत्या, एक अन्य को गंभीर चोटें मारी। तोशाम में केस नंबर 372 दर्ज है।
2. 04 मार्च 2020 : खानक वासी युवक योगेश और उसके परिवार पर हमला। तीन बदमाशों के हाथ में थी पिस्तौल। केस नंबर 115 मारपीट, आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज
3. 09 जून 2020 : पिंजोखरा के शराब ठेके पर लूटपाट। शराब व नकदी लूट। तोशाम थाना में दो नामजद व 15-16 अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया।
4. 06 अगस्त 2020 : गारणपुरा खुर्द गांव में मंजीत नामक युवक की गोली मारकर हत्या। तीन नामजद सहित दो-तीन अन्य पर केस दर्ज।
5. 17 अगस्त 2020 में पिंजोखरा वासी दलबीर पर गोली चलाई। दो नामजद व दो-तीन अन्य के खिलाफ केस दर्ज।
6. 24 फरवरी 2020 को तोशामम में मेडिकल स्टोर संचालक अनिल को पिस्तौल दिखाकर मारपीट कर 50 हजार छीने। तोशाम थाना में दो नामजद व अन्य के खिलाफ केस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

7. 28 अगस्त 2020 : पिंजोखरा वासी बलवान के साथ मारपीट की। तीन नामजद व दो-तीन अन्य के खिलाफ केस दर्ज।
8. अभियोग संख्या 287 /2020 थाना तोशाम में दर्ज है।
- आरोपी विकास उर्फ काशी के विरुद्ध अभियोग संख्या 448/ 2020 जिला हिसार में दर्ज है।
- आरोपी विकास के विरुद्ध राजस्थान में दो अभियोग दर्ज हैं। जिनमें अभियोग धारा 399, 402 भारतीय दंड संहिता व शस्त्र अधिनियम के तहत थाना राजगढ़, जिला चुरु में दर्ज है।

- आरोपी विकास के विरुद्ध एक अन्य अभियोग थाना सिधमुख में धारा 395, 382, 120 भी भारतीय दंड संहिता व शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज है।
वर्जन-
जनता से आह्वान है कि अगर इस प्रकार के कोई इनामी या वांछित अपराधी उनके आसपास रह रहा हो तो इनकी सूचना तुरंत निकटवर्ती थाने या चौकी व जिला पुलिस कंट्रोल रूम को मोबाइल नंबर 8814011408, 8814011425 पर दें। ऐसे अपराधियों की सूचना देने वाले व्यक्तियों का नाम व पता गोपनीय रखा जाएगा।
- सुमेर प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed