फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Chief Minister's flying squad raided, sealed an illegal saw machine

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने मारा छापा, एक अवैध आरा मशीन सील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister's flying squad raided, sealed an illegal saw machine
भिवानी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने वीरवार को लकड़ियों का अवैध कारोबार करने वालों पर शिकंजा कसा। भिवानी में अवैध रूप से बिना अनुमति चल रही एक आरा मशीन को सील किया गया, वहीं सिंघानी में लकड़ियों से भरी दो पिकअप-डाला गाड़ी पकड़ी गई। जिनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

वीरवार को प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार वन विभाग और मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रोहतक की टीम ने लकड़ियों के अवैध कारोबार करने वालों पर शिकंजा कसने का अभियान चलाया।
विज्ञापन

रेंज ऑफिसर भिवानी ओमप्रकाश पिलानिया ने बताया कि डीएफओ बिरेंद्र कुमार गिल एचएफएस भिवानी ने लकड़ियों के अवैध कारोबार को रोकने के लिए टीम का गठन किया। जिसमें रेंज ऑफिसर भिवानी ओमप्रकाश पिलानिया, रेंज ऑफिसर तोशाम जयपाल, ब्लॉक ऑफिसर भिवानी बजरंग तंवर, कुलदीप, विकास कुमार, सुशील कुमार शामिल रहे। सीएम फ्लाईंग द्वारा भिवानी-दादरी रोड पर बीर सिंह द्वारा अवैध रूप से चलाई जा रही एक आरा मशीन को सील किया गया। सिंघानी में दो पिकअप डाला गाड़ियों को अवैध रूप से लकड़ियां ले जाते हुए पकड़ा है। पकड़े गए पिकअप डाला मालिक यदि पर्यावरण को हुए नुकसान की भरपाई नहीं करते है तो कुरुक्षेत्र में पर्यावरण कोर्ट में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed