फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Chief Minister Flying Squad raided the office of Deputy Director of Agriculture, found 15 complaints of CM Window pending for a long time

Bhiwani News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने कृषि उपनिदेशक कार्यालय में मारा छापा, सीएम विंडो की 15 शिकायतें मिलीं ज्यादा समय से लंबित

Sat, 20 Jul 2024 03:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 20 Jul 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Flying Squad raided the office of Deputy Director of Agriculture, found 15 complaints of CM Window pending for a long time
 ​भिवानी के कृषि विभाग में  दस्तावेजों की जांच करते सीएम फ्लांइग टीम। 
भिवानी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने शुक्रवार को साढ़े तीन घंटे तक कृषि उपनिदेशक कार्यालय में छापा मारकर किसानों की योजनाओं से जुड़ा रिकॉर्ड खंगाला और लंबित शिकायतों की जांच की। इस दौरान सीएम विंडो की 15 शिकायतें ज्यादा समय लंबित (ओवर ड्यू) पाई गई। वहीं दो कर्मचारी छुट्टी पर मिले जबकि एक कर्मचारी टूर पर गया हुआ था।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के दल ने कृषि उपनिदेशक कार्यालय का रिकॉर्ड भी जांचा और इस दौरान जिन किसानों को योजनाओं का लाभ मिल चुका था, फोन पर उनसे बात कर उनका फीडबैक भी जाना। वहीं कृषि उपनिदेशक कार्यालय में तैनात 23 कर्मचारियों में से दो कर्मचारी छुट्टी पर पाए गए। वहीं एक कर्मचारी सरकारी टूर पर किसी कार्य से गया हुआ था।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रोहतक के उप निरीक्षक राजबीर सिंह, भिवानी सीआईडी कार्यालय प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार की टीम ने लघु सचिवालय परिसर स्थित कृषि उपनिदेशक कार्यालय में दस्तक दी। कार्यालय में मौजूद सभी कर्मचारियों को अपनी सीटों पर ही बैठे रहने की हिदायतें दीं। वहीं हाजिरी रजिस्टर भी टीम ने अपने कब्जे में लिया। इस दौरान कार्यालय में बाहर से किसी को भी अंदर नहीं आने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि उपनिदेशक कार्यालय में किसानों की लंबित शिकायतों की भी जांच की गई। इस दौरान सीएम फ्लाइंग ने पाया कि 15 सीएम विंडो ओवर ड्यू हो चुकी थी, यानी इनका निपटान एक माह बाद भी नहीं हो पाया था, जबकि नियम के अनुसार इन्हें एक माह के अंदर निपटाना अनिवार्य है। वहीं किसानों से जुड़ी योजनाओं के संबंध में भी टीम ने जांच की और इसकी रिपोर्ट भी मुख्यालय को भेजी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed