{"_id":"6705794ab4326126320e3836","slug":"checkpoints-were-set-up-two-kilometres-away-on-both-sides-of-the-education-board-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-124119-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: मतगणना के चलते शिक्षा बोर्ड के दोनों ओर दो-दो किलोमीटर दूर लगाए नाके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: मतगणना के चलते शिक्षा बोर्ड के दोनों ओर दो-दो किलोमीटर दूर लगाए नाके
Tue, 08 Oct 2024 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 08 Oct 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। मतगणना के लिए जिला प्रशासन की ओर से शिक्षा बोर्ड परिसर में बनाए गए मतगणना केंद्र की सुरक्षा चाक चौबंद की गई। हांसी रोड पर शिक्षा बोर्ड के दोनों तरफ दो-दो किलोमीटर तक नाके लगाए गए। जहां से किसी भी वाहन को नहीं गुजरने दिया गया। हांसी-हिसार व जींद जाने वाले वाहनों के लिए प्रशासन की ओर से रूट डायवर्ट किया गया। वहीं, सीबीएलयू व एमएनएस महाविद्यालय में जाने वाले विद्यार्थियों को भी भीम स्टेडियम चौक से ही दो किलोमीटर तक पैदल भेजा गया।
दरअसल, चुनाव मतगणना के चलते प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए गए। इसके चलते हांसी रोड पर रेस्ट हाउस के सामने, भीम स्टेडियम की तरफ जाने वाले मार्ग पर, सेक्टर मोड़, वीटा मिल्क प्लांट, व जिला जेल के पास बाईपास जाने वाले मार्ग पर नाके लगाए गए। जहां से किसी भी वाहन चालक को न तो शहर में प्रवेश करने दिया और न ही शहर से बाहर जाने दिया। जिसके लिए हांसी हिसार व जींद जाने वाले वाहन चालकों को पांच किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाकर तोशाम पुल खरकड़ी फाटक से होते हुए बाईपास मार्ग से जाना पड़ा और इसी मार्ग से लोगों की शहर में एंट्री हो सकी।
इसके साथ ही प्रशासन की ओर से सेक्टर से आने वाले मार्ग पर सेक्टर मार्ग पर नाका लगाकर रूट बदला गया। लोगों को पांच मिनट के रास्ते को आधे घंटे में पार करना पड़ा। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं यूनिवर्सिटी व राजकीय महाविद्यालय जाने वाले विद्यार्थियों को भीम स्टेडियम मार्ग से ही कॉलेज तक का सफर पैदल ही तय करना पड़ा। इसके कारण विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
दिनभर लोगों के साथ होती रही पुलिसकर्मियों की नोकझोंक
शहर के मुख्य हांसी मार्ग पर छह नाके होने के कारण आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जो रास्ता लोग पांच से दस मिनट में तय कर गंतव्य तक पहुंच सकते थे। मंगलवार को वह रास्ता तय करने के लिए लोगों को आधे घंटे तक का अतिरिक्त रास्ता तय करना पड़ा। इससे कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं नाकों से गुजरने के लिए लोगों को पुलिस कर्मियों के साथ दिनभर नोकझोंक करनी पड़ी। लेकिन लोग सफल फिर भी नहीं सके।