फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Cheated of Rs 17.5 lakh in the name of getting a job in Group D

Bhiwani News: ग्रुप डी में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे साढ़े 17 लाख रुपये

Wed, 06 Mar 2024 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 06 Mar 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 17.5 lakh in the name of getting a job in Group D
बवानीखेड़ा (भिवानी)। गांव दुर्जनपुर के एक युवक ने ग्रुप डी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर क्षेत्र के ही रहने वाले एक व्यक्ति और उसके रिश्तेदारों से साढ़े सत्रह लाख रुपये की ठगी कर ली। गांव भूरटाना निवासी पवन कुमार ने इस मामले की शिकायत पुलिस को दी है।
विज्ञापन

शिकायत में पवन ने बताया कि उसने और उसके दोस्तों ने वर्ष 2018 में एचएसएससी ग्रुप डी की नौकरी के लिए पेपर दिया था। इसमें उनका चयन नहीं हुआ। जून 2021 में गांव दुर्जनपुर के विकास नामक युवक ने उनसे संपर्क कर पवन का चयन 7 लाख रुपये में ग्रुप डी वेटिंग लिस्ट में करवाने की बात कही। आरोपी ने पवन को कहा कि उसके पिता हरियाणा पुलिस में कार्यरत हैं और उनकी सरकार में पहुंच है। पीड़ित पवन ने आरोपी विकास की बातों का विश्वास कर लिया और साढ़े तीन लाख रुपये एडवांस दे दिए।
विज्ञापन

पवन ने बताया कि आरोपी ने उसे अपनी बातों में उलझा लिया और उसे भरोसा दिलाया कि उसने ऊपर बात कर ली है अगर कोई और व्यक्ति भी अपना चयन करवाना चाहता है तो वह उसका भी चयन करवा सकता है। जिस पर उन्होंने विश्वास कर लिया और आरोपी विकास साढ़े तीन लाख रुपये के हिसाब से अलग अलग दिनों में पवन के छोटे भाई और रिश्तेदारों सहित पांच लोगों के साढ़े सत्रह लाख रुपये एडवांस उनके घर गांव भुरटाना से ले गया। आरोपी ने अपनी बातों का विश्वास दिलाने के लिए शिकायतकर्ता से उनके रोल नंबर भी ले लिए और कई दिनों तक पवन व उसके साथियों को चयन करवाने का दिलासा देता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जून 2022 में शिकायतकर्ता और उसके भाई व रिश्तेदारों को एचएसएससी से पता चला कि ग्रुप डी की कोई वेटिंग लिस्ट नहीं है। जब पीड़ितों को अपने साथ हुईं ठगी का पता चला और उन्होंने ठग से अपने रुपए वापस मांगे और कानूनी कार्रवाई की बात कही तो आरोपी ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साढ़े सत्रह लाख रुपए के चेक दे दिए जो बैंक में लगाने पर बाउंस हो गए। पवन और उसके साथियों ने चेक बाउंस होने की बात कह आरोपी विकास से अपने रुपए मांगे तो वह हरियाणा पुलिस में कार्यरत अपने पिता का रौब दिखा शिकायतकर्ता व उसके भाई और रिश्तेदारों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज करवाने की धमकी देने लगा। वहीं थाना पुलिस ने एसपी कार्यालय से प्राप्त शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed