फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Changed weather and contaminated water spoiling children's health

Bhiwani News: बदला मौसम और दूषित पानी बिगाड़ रहा बच्चों का स्वास्थ्य

Mon, 03 Apr 2023 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 03 Apr 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Changed weather and contaminated water spoiling children's health
नागरिक अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की भीड़।
भिवानी। बदला मौसम और दूषित पानी बच्चों की सेहत बिगाड़ने का काम कर रहा है। इसकी वजह से नागरिक अस्पताल के साथ ही निजी अस्पतालों की ओपीडी में भी मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। पहले बाल रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में रोजाना 150 के आसपास बच्चे आते थे जबकि अब बारिश के बाद यह संख्या 200 पार हो गई है। इन दिनों निमोनिया, टाइफाइड और पीलिया के मरीजों में वृद्धि हुई है। ओपीडी में इन बीमारियों से ग्रस्त 10 से 12 मरीज सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के बच्चों के वार्ड में फिलहाल 60 बच्चे दाखिल हैं। इनमें से 20 बच्चों को निमोनिया, 15 को टाइफाइड, पांच को पीलिया और करीब 10 बच्चों को दमा की शिकायत हैं जिन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है। जांच में सामने आया कि अधिकतर बच्चे बेमौसमी बारिश के कारण मौसम के बदलते मिजाज, दूषित पेयजल पीने, प्रदूषण का स्तर बढ़ने की वजह से बीमार हो रहे हैं। नागरिक अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में इन दिनों 200 से अधिक बच्चे जांच करवाने पहुंच रहे हैं। जिन्हें निमोनिया, टाइफाइड, पीलिया और सांस लेने में परेशानी के साथ ही खांसी, जुकाम, बुखार, उल्टी और दस्त की दिक्कत है। जिन्हें चिकित्सक दवा के साथ ही एहतियात बरतने का परामर्श दे रहे हैं।
विज्ञापन

बचाव के लिए इन बिन्दुओं पर दें ध्यान
-पानी पर्याप्त मात्रा में पिलाएं।
- घर पर बना पौष्टिक भोजन ही खिलाएं।
-समस्या बढ़ने पर चिकित्सक से परामर्श जरूर लें।
- बच्चों को ठंडा पानी न पीने दें।
- एसी का इस्तेमाल न करें। - बच्चों को पूरी बाजू के कपड़े पहनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मच्छरदानी जरूर लगाएं, जिससे मच्छर न काटने पाएं।
-------
विशेषज्ञ सलाह
इन दिनों निमोनिया, पीलिया, टाइफाइड के अधिक मरीज सामने आए हैं। टाइफाइड का कारण दूषित पानी व भोजन है, इसके लिए आवश्यक है कि घर के पानी का उपयोग करें। उबला हुआ पानी पीएं, घर के भोजन का उपयोग करें। बीमारी से बचाव के प्रति बच्चों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। खांसी, सांस तेज चलना बच्चे में ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
- डॉ. रिटा सिसोदिया, बाल रोग विशेषज्ञ, नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article