फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Change in animals' nature in winter

Bhiwani News: सर्दी में जानवरों के स्वभाव में आया बदलाव दे रहा लोगों को घाव

Mon, 16 Dec 2024 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 16 Dec 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Change in animals' nature in winter
अस्पताल में मरीज को  इंजेक्शन लगाते डॉ.अ​श्विनी। 
भिवानी। जिला नागरिक अस्पताल में रेबीज रोधी टीके (एआरवी) लगवाने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसकी वजह सर्दी के मौसम में जानवरों के स्वभाव में भी बदलाव आ रहा है, जो लोगों को घाव दे रहे हैं। जिला नागरिक अस्पताल में रोजाना करीब 20 लोग एआरवी लगवाने के लिए पहुंच रहे हैं। अवकाश वाले दिन एआरवी लगवाने वालों की संख्या 30 तक पहुंच रही है।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने बताया कि कुत्ते या बंदर के काटने पर सबसे पहले घाव को साबुन से 15 मिनट तक साफ करें। जहां पर कुत्ते ने काटा है वहां टांके न लगाएं, बल्कि घाव को खुला छोड़ देना चाहिए। काटने के बाद एआरवी लगवा लेना चाहिए, ताकि इसे बढ़ने से रोका जा सके।
विज्ञापन

कुत्ते, बंदर, बिल्ली आदि जानवरों के काटने के 24 घंटे में यह टीका लगवाना आवश्यक होता है। इसके बावजूद शीतकाल में शहर में कुत्तों एवं बंदरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। शहरवासी प्रशासन से इनकी संख्या नियंत्रित करने की मांग कर चुके हैं। शहर के नागरिक अस्पताल, नेहरू पार्क, बस स्टैंड, चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय परिसर सहित कई आवासीय इलाकों में भी लावारिस कुत्तों और बंदरों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सर्दी के मौसम में जानवरों के व्यवहार में बदलाव आने के कारण आजकल वह काटने के लिए लोगों का पीछा तक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण जिला नागरिक अस्पताल में एआरवी लगवाने वाले मरीज भी लगातार आ रहे हैं। ऐसे में पिछले एक सप्ताह में नागरिक अस्पताल में कुत्ते और बंदर के काटने के करीब 115 मामले आ चुके हैं।


कुत्ते, बंदर या किसी अन्य जानवर के काटने से रेबीज होने का खतरा बढ़ जाता है। इससे बचने के लिए काटे गए घाव को अच्छी तरह से साबुन से धाे लेना चाहिए। 24 घंटों के अंदर एआरवी लगवा लेना चाहिए। - डॉ. यतिन गुप्ता, चिकित्सक, नागरिक अस्पताल भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed