फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Caught red handed stealing government procured grain in collusion with transport contractor

Bhiwani News: ट्रांसपोर्ट ठेकेदार से मिलीभगत कर सरकारी खरीद का अनाज चोरी करते रंगे हाथ पकड़े

Wed, 15 May 2024 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 15 May 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Caught red handed stealing government procured grain in collusion with transport contractor
भिवानी। ट्रांसपोर्ट ठेकेदार से मिलीभगत कर सरकारी खरीद में सरसों और गेहूं को गोदाम पहुंचने से पहले बीच रास्ते में चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। अनाज खरीद के आढ़तियों ने ढुलाई ठेकेदारों की गाड़ी का पीछा कर रंगे हाथ सरकारी अनाज को चोरी करते हुए तीन गाड़ी चालकों को पकड़ा। इसके बाद सदर पुलिस थाना में ढुलाई ठेकेदार सहित तीन वाहन चालकों पर केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

सदर पुलिस को दी शिकायत में खरक कलां निवासी लाल सिंह, बिजेंद्र व संदीप और रवींद्र निवासी कलिंगा ने बताया कि सभी खरक कलां मंडी में आढ़ती हैं और सरकारी गेहूं और सरसों खरीद कर रहे हैं। खरक कलां मंडी में गेहूं और सरसों का उठान ट्रकों द्वारा किया जा रहा है। ढुलाई ठेकेदारों के माध्यम से सरकार गेहूं और सरसों को गोदामों तक पहुंचवा रही है। प्रत्येक गाड़ी में सरसों और गेहूं का वजन कराने के बाद वजन काटा पर्ची के साथ भेजा जा रहा है। मंडी से सरसों और गेहूं उठाने के बाद ढुलाई ठेकेदार से मिलीभगत कर गाड़ी चालक बीच रास्ते में सरसों और गेहूं चोरी कर रहे हैं। 13 मई की रात आठ बजे गांव वालों की मदद से शर्मा होटल सांजरवास और फौजी ढाबा खैरड़ी और खरक कलां में ट्रक के अंदर से सरकारी अनाज को उतारकर टैंपो में भरते चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। जब ग्रामीणों ने ट्रक चालकों का नाम पूछा तो उसने सोनू, मुकेश और सुनील बताया।
विज्ञापन

इसके बाद डायल 112 पर सूचना देकर मौके पर पुलिस बुलाई गई। पुलिस तीनों चालकों को खरक कलां पुलिस चौकी लेकर पहुंची। आढ़तियों ने पुलिस को बताया कि एक अप्रैल से गेहूं और सरसों की सरकारी खरीद चल रही है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक गाड़ी में तीन से चार क्विंटल वजन कम पाया जा रहा था। जिस पर उन गाड़ियों का पीछा किया तो दो ट्रक खरक कलां में मिले। इन ट्रकों के अंदर गेहूं के कट्टे जिनका वजन 50 किलो 600 ग्राम प्रति कट्टा था, चोरी करते हुए मिले। इस संबंध में पुलिस ने आढ़तियों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ चोरी की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed