{"_id":"63f4f99854bad4e63707bf49","slug":"case-filed-against-two-people-for-misbehaving-with-police-bhiwani-news-c-21-1-62252-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पुलिस के साथ बदसलूकी के मामले में दो लोगों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पुलिस के साथ बदसलूकी के मामले में दो लोगों पर केस दर्ज
Tue, 21 Feb 2023 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 21 Feb 2023 10:34 PM IST
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट करने के मामले में बवानीखेड़ा पुलिस ने किरावड़ व भूरटाना दो युवकों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, गाली गलौज करने मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। घटना 26 जनवरी की है।
एएसआई संदीप सिंह कुमार ने बताया कि वह थाना बवानीखेड़ा में बतौर अनुसंधानकर्ता कार्यरत है। 26 जनवरी को उन्हें गुप्त सूचना मिली कि किरावड़ के सोया चिकन ढाबा के पास कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर किरावड़ बवानीखेड़ा रोड पर सोया चिकन ढाबा के पीछे सरसों के खेत में खाली कोने के पास पहुंचे तो करीब दस व्यक्ति जुआ खेलते दिखाई दिए। पुलिस को देख जुआ खेल रहे ज्यादातर व्यक्ति खेतों में भाग गए। उनमें से एक व्यक्ति ने आवेश में आकर हवलदार राममेहर के साथ गाली गलौच की। उसकी वर्दी का कालर पकड़ लिया। उसी समय भुरटाना निवासी धर्मेंद्र भी मौके पर आ गया। जिसने नरेंद्र उर्फ निंजा का साथ देते हुए गाली गलौज व मारपीट की। नरेंद्र उर्फ निंजा व धर्मेंद्र ने गालियां देते हुए कहा कि तुमसे हमारा जो उखड़े उखाड़ लेना। हमारे ऊपर रेड की तो जान से मार देंगे। घटना की जानकारी थाना प्रभारी बवानी खेड़ा को दी। सूचना पर एसआई वेद व मनोज पहुंचे और उसे कस्बे के सरकारी अस्पताल ले आए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने भिवानी रेफर कर दिया।