फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Case filed against city council and HSVP in case of death of a person due to electrocution

Bhiwani News: करंट लगने से व्यक्ति की मौत मामले में नगर परिषद और एचएसवीपी पर केस दर्ज

Sun, 16 Jul 2023 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 16 Jul 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Case filed against city council and HSVP in case of death of a person due to electrocution
भिवानी। रोहतक रोड स्थित रामभज पार्क में शनिवार दोपहर को वाटर कूलर से पानी पीते वक्त करंट लगने से व्यक्ति की मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक के भाई ने एचएसवीपी (हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण) और नगर परिषद पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए और इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर औद्योगिक पुलिस थाना ने दोनों विभागों पर लापरवाही से कार्य करने की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है। रविवार सुबह पुलिस ने मृतक रवि के शव का पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया। भिवानी जिले में इस तरह का यह पहला मामला है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में मृतक रवि के भाई अजय ने बताया कि वे पांच भाई थे। उसकी मोची की दुकान है। शनिवार को उसके परिवार के सदस्य रामभज पार्क में सामाजिक विषय पर आयोजित बैठक में गए हुए थे। उसे दोपहर को फोन पर सूचना मिली कि उसके भाई रवि को वाटर कूलर पर पानी पीते वक्त करंट लग गया, रवि को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने रवि को मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर औद्योगिक थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। रविवार सुबह शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया।
विज्ञापन


रामभज पार्क में वाटर कूलर से पानी पीते वक्त एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना मिली थी। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनाें को सौंप दिया। इस मामले में मृतक के भाई के बयान पर संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एएसआई योगेंद्र, जांच अधिकारी एवं इंचार्ज, सब्जी मंडी पुलिस चौकी, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed