{"_id":"5e20afea8ebc3e4afd2fc801","slug":"car-cow-one-die-bhiwani-news-rtk537646355","type":"story","status":"publish","title_hn":"नील गाय आगे आने से पेड़ से टकराई कार, चीफ लैब टेक्निशियन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नील गाय आगे आने से पेड़ से टकराई कार, चीफ लैब टेक्निशियन की मौत
विज्ञापन
गांव धनाना के समीप हुए सड़क हादसे के दौरान कार में लगी आग। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : Bhiwani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी-जींद मुख्य मार्ग पर गांव तालू और धनाना के बीच कार के सामने नीलगाय आने से चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार चला रहे ब्लड बैंक के चीफ लैब टेक्निशियन राज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इमरजेंसी लाया गया जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं एक अन्य हादसे में ट्रक की टक्कर से डंपर मालिक की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
दोस्त के परिवार को छोड़ने गए थे चीफ लैब टेक्निशियन राज कुमार
पहला मामला वीरवार सुबह करीब 10 बजे का है। सेक्टर 23 निवासी 53 वर्षीय राज कुमार लाठर अपने दोस्त भारत नगर वासी प्रेम कुमार के परिवार को गांव बास छोड़कर वापस आ रहे थे। उनकी आई-10 कार में उसके साथ प्रेम कुमार भी पीछे बैठा था। जब वो गांव तालू और धनाना के बीच में पहुंचे तो अचानक कार के सामने नील गाय आ गई। नील गाय को बचाने के प्रयास में कार का संतुलन बिगड़ गया और कार सीधी पेड़ से जा टकराई। हादसे में राज कुमार लाठर गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रेम कुमार ने राहगीरों की सहायता से उसे कार से बाहर निकाला और इमरजेंसी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक राजकुमार लाठर के दोस्त प्रेम कुमार ने बताया कि उसके गांव बास में कोई मांगलिक कार्यक्रम था। वह और राजकुमार उसके परिवार वालों को गांव बास छोड़कर वापस आ रहे थे। गांव धनाना के नजदीक अचानक यह हादसा हो गया। राजकुमार मूलरूप से जींद जिला के गांव लिजवाना का रहने वाला था। वर्तमान समय में वह परिवार सहित सेक्टर 23 में रहता था और सामान्य अस्पताल के ब्लड बैंक में चीफ लैब टेक्निशियन था। उनके दो लड़के कपेंद्र और उज्जवल है। बड़ा बेटा कपेंद्र लुधियाना में एक बैंक में पीओ है तो छोटा बेटा उज्जवल बीडीएस का कोर्स कर रहा है। जांच अधिकारी एएसआई विरेंद्र ने बताया कि मृतक के साथ कार में सवार प्रेम कुमार के बयान पर इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की है। वीरवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
अस्पताल स्टाफ की आंखें हुआ नम, पीएमओ भी पहुंचे इमरजेंसी : राज कुमार लाठर जिला सामान्य अस्पताल के ब्लड बैंक विभाग में चीफ लैब तकनीशियन के पद पर कार्यरत था। हादसे की सूचना मिलते ही स्टाफ सदस्य इमरजेंसी पहुंचे। जब उन्हें मौत की सूचना मिली तो सभी की आंखे नम हो गई। परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल था। कार्यकारी पीएमओ रघुवीर शांडिल्य भी ओपीडी छोड़कर इमरजेंसी में पहुंचे। परिजनों ने बताया कि राजकुमार के बेटा कपेंद्र मकर संक्रांति के अवसर पर ही घर आया था। परिवार की खुशियां एक पल में दुख में बदल गई।
उधर, अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत
तोशाम रोड पर स्थित डाबर कॉलोनी के नजदीक ट्रक की चपेट में आने से डंपर मालिक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वीरवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
मामला बुधवार देर शाम करीब सात बजे का है। गांव कंवारी निवासी 35 वर्षीय कुलदीप डंपर मालिक था। बुधवार को डंपर पर ड्राइवर न होने के कारण वह खुद ही रोडी से भरा डंपर लेकर भिवानी आ गया। डंपर खाली करके वापस जा रहा था तो तोशाम बाईपास मार्ग पर डाबर कॉलोनी के नजदीक टायर की हवा जांचने के लिए उतरा। जब वह टायर की हवा जांच रहा था तो पीछे से आए एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को राहगीर उपचार के लिए इमरजेंसी लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई भगत सिंह के बयान पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी एचसी प्रदीप ने बताया कि शव सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
मां से छिना इकलौता बेटा तो तीन बच्चों के सिर से उठ गया पिता का साया
मृतक कुलदीप अपने माता-पिता का इकलौता लड़का था। उसके पिता का काफी वर्ष पहले ही निधन हो चुका है। पूरे परिवार की जिम्मेदारी उसी पर थी। वह अपनी मां और पत्नी, तीन बच्चों के साथ गांव में ही रहता था। हादसे ने एक मां से उसका बेटा छीन लिया वहीं तीन बच्चों के सिर से पिता का भी साया छीन गया। मृतक के चचेरे भाई रणबीर ने बताया कि कुलदीप माता-पिता के इकलौता बेटा था। उसके पिता की करीब 25 साल पहले मौत हो गई थी। कुलदीप तीन बच्चों बेटी बंटी (11 वर्ष), बेटी उपासना (आठ वर्ष), बेटा नरेश (पांच वर्ष) का पिता था। कुलदीप डंपर मालिक था।

राजकुमार, फाइल फोटो- फोटो : Bhiwani