फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Can't tolerate a candidate coming by parachute: Army

पैराशूट से आया उम्मीदवार बर्दाश्त नहीं : फौजी

Sun, 15 Sep 2024 06:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 15 Sep 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
Can't tolerate a candidate coming by parachute: Army
भिवानी के गांव सिप्पर में महापंचायत को संबो​धित करते पूर्व सीपीएस रामकिशन फौजी।  - फोटो : भिवानी के गांव सिप्पर में महापंचायत को संबो​धित करते पूर्व सीपीएस रामकिशन फौजी।
बवानी खेड़ा। हलके के गांव सिप्पर में पूर्व सीपीएस रामकिशन फौजी द्वारा कांग्रेस की टिकट कट जाने के बाद एक महापंचायत बुलाई गई। जिसमें हलके के लोगों ने भाग लिया। महापंचायत में लोगों ने बाहरी प्रत्याशी की खुली बगावत करने का ऐलान किया। इस मौके पर फौजी ने कहा कि पैराशूट से आया उम्मीदवार बर्दाश्त नहीं होगा।
विज्ञापन

रामकिशन फौजी ने महापंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि उनके साथ बहुत बड़ा धोखा हुआ है। कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेताओं ने उन्हें विश्वास में रखा कि पार्टी की टिकट उन्हें ही दी जाएगी। उन्होंने महापंचायत में कहा कि वो कांग्रेस के सच्चे और समर्पित कार्यकर्ता है। लेकिन कांग्रेस पार्टी ने उनके साथ छलावा किया है वह बहुत ही निंदनीय है। वे पैराशूट से आया हुआ उम्मीदवार बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन

फौजी ने कहा कि वो चौधरी बंसीलाल के सच्चे सिपाही है और वह स्वर्गीय सुरेन्द्र सिंह उनके राजनीतिक गुरु है। जिन्होंने कभी झुकना नहीं सिखाया। इसके बाद पंचायत के सदस्यों ने एक 51 सदस्यों की एक कमेटी गठित की। उन्होंने फौजी को आश्वासन दिया कि वो पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुडा से मुलाकात कर जनता की भावनाएं उनके समक्ष रखेंगे और इस सीट से उम्मीदवार परिवर्तन की पूरी कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव लोहारी जाटू के पूर्व सरंपच जयदेव तंवर ने कहा कि यदि कमेटी की मांगे कांग्रेस नेतृत्व द्वारा नहीं मानी जाती तो महापंचायत आगामी रणनीति तय करेगी। वही उन्होंने कहा कि बाहरी प्रत्याशी हम किसी भी हाल में स्वीकार नहीं करेंगे। इस अवसर पर नेतत्रपाल, संजय शर्मा, सुरेन्द्र चहल, लीला ठेकेदार, हरकेश तंवर, मास्टर कतार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed