फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Candidates will reach the center 30 minutes before for class 10th and 12th examination.

Bhiwani News: 10वीं व 12वीं की परीक्षा के लिए 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचेंगे परीक्षार्थी

Mon, 14 Oct 2024 05:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 14 Oct 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
Candidates will reach the center 30 minutes before for class 10th and 12th examination.
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की 16 अक्तूबर से परीक्षाएं आरंभ होंगी। परीक्षा में 30 मिनट पहले परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा वहीं प्रदेशभर में 122 परीक्षा केंद्रों पर 57841 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक संचालित होगी।
विज्ञापन


बोर्ड द्वारा दसवीं और बारहवीं की (शैक्षिक, मुक्त विद्यालय) कम्पार्टमेंट, री-अपीयर, सीटीपी, अतिरिक्त विषय व अंक सुधार विषय की परीक्षा 16 अक्तूबर से नौ नवंबर तक कराई जाएगी। परीक्षा में करीब 36459 छात्र व 21381 छात्राएं सहित 57841 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें एक ट्रांसजेंडर भी है। प्रदेशभर में 122 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा होगी। सेकेंडरी (शैक्षिक) परीक्षा में 5417 परीक्षार्थी और सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक) परीक्षा में 7108 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। सेकेंडरी (मुक्त विद्यालय) की परीक्षा में 20749 परीक्षार्थी और सीनियर सेकेंडरी (मुक्त विद्यालय) की परीक्षा में 24567 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्रों पर 30 मिनट पहले तक ही परीक्षार्थी को प्रवेश मिलेगा। परीक्षा केंद्र प्रवेश के दौरान भी कड़ी जांच से गुजरना पड़ेगा वहीं परीक्षा में नकल या पेपर आउट करने वालों पर भी मुख्यालय से बोर्ड अधिकारी कड़ी निगरानी रखेंगे। इसके लिए क्यूआर कोड और हिडन फीचर्स से प्रश्नपत्र को सुरक्षित किया गया है। पेपर आउट होने चंद मिनट बाद ही बोर्ड मुख्यालय पर उस केंद्र की तत्काल सूचना पहुंच जाएगी। जिसके बाद बोर्ड अधिकारी संबंधित मामले में एफआईआर कराने की प्रक्रिया और कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed