फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Candidates will be able to download the HTET-2025 OMR sheet until October 23.

Bhiwani News: एचटेट-2025 की ओएमआर शीट 23 अक्तूबर तक डाउनलोड कर सकेंगे अभ्यर्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Candidates will be able to download the HTET-2025 OMR sheet until October 23.
भिवानी। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट)-2025 की ओएमआर शीट अभ्यर्थी एक सितंबर से 23 अक्तूबर तक डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए लिंक के माध्यम से 100 रुपये निर्धारित शुल्क ऑनलाइन जमा करवाना होगा। ओएमआर शीट डाउनलोड करने की सुविधा एचटेट-2025 लेवल-1, 2 व 3 के अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ एवं सचिव दीपक बाबूलाल करवा ने बताया कि चार और पांच जुलाई 2 को आयोजित हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2025 लेवल-1, 2 व 3 का परीक्षा परिणाम घोषित किया जा चुका है। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक के माध्यम से अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि का विवरण दर्ज कर परीक्षा परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी इसी लिंक के माध्यम से निर्धारित 100 रुपये शुल्क ऑनलाइन जमा करवाकर अपनी ओएमआर शीट की छायाप्रति एक सितंबर से 23 अक्तूबर तक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड अधिकारियों ने बताया कि किसी भी प्रकार की तकनीकी त्रुटि होने की स्थिति में बोर्ड के पास परीक्षा परिणाम को वापस लेने या उसमें संशोधन करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed