फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Canal break, hundered acar crop sank

नहर टूटी, सौ एकड़ फसल जलमग्न

Wed, 14 Oct 2015 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी Updated Wed, 14 Oct 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
गांव सैय में नहर टूटने से करीब एक सौ एकड़ धान की फसल जलमग्न हो गई और खेतों में दो से तीन फुट तक पानी भर गया। पानी भरने से धान की फसल बर्बाद हो गई और किसानों को भारी नुकसान हुआ।
विज्ञापन


पानी भरने से आगामी फसल की भी बिजाई भी मुश्किल हो गई है। किसानों ने प्रदेश सरकार से बर्बाद फसल के मुआवजे की मांग की है।गांव सैय के खेतों से होकर गुजरने वाली भिवानी डिस्ट्र्रीब्यूट्री (नहर) पर बुर्जी न. 132580 के पास सोमवार रात एक बजे नहर टूटने से करीब 100 एकड़ खेतों में पानी भर गया।
विज्ञापन


 इन खेतों में धान की फसल कटाई के लिए तैयार थी। माइनर की पटरी में करीब पांच फुट चौड़ी दरार आने के कारण नहर टूट गई और खेत जलमग्न हो गए। खेतों में दो से तीन फुट तक पानी भरा हुआ है। धान की फसल में ज्यादा मात्रा में पानी भरने के कारण इस बार गेहूं की बिजाई भी होना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान पप्पु गुर्जर, राजबीर, सत्तु, सतबीर, अमरसिंह, दलीप, चन्द्र सिंह, किरोड़ी, रामकिशन, रोहताश, धर्मबीर, सत्यवान, धनपत सिंह, संतकुमार, जयभगवान ने बताया कि यह नुकसान विभाग की लापरवाही के कारण हुआ है।

 किसानों ने बताया कि यह माइनर किसानों के लिए नुकसानदायक साबित हो रही है। करीब छह माह के अंतराल में यह माइनर करीब तीन बार टूट चुकी है, लेकिन विभाग इस बात से कोई सबक नही ले रहा है।


उन्होंने बताया कि तीनों बार यह माइनर ज्यादा पानी आने के कारण टूट चुकी है और हर बार किसानों को भारी नुकसान होता है। किसानों ने बर्बाद हुई धान की फसल की विशेष गिरदावरी करके मुआवजे की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed