फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   call, aarohi shool, lybrerian intrence exam

आप एक नंबर से फेल हो गए हैं, नौकरी चाहिए तो तुरंत एक लाख रुपये जमा कराओ

Thu, 16 Jan 2020 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
call, aarohi shool, lybrerian intrence exam
आपने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में लाइब्रेरियन पद के लिए आवेदन किया था। आप एक नंबर से फेल हो गए हैं। अगर आप नौकरी चाहते हैं तो एक लाख रुपये तुरंत बताए अकाउंट में जमा कराएं। ये फोन आरोही स्कूल भर्ती परीक्षा में लाइब्रेरियन पद के लिए टेस्ट देने वाली हिसार वासी परीक्षार्थी संतोष के पास अज्ञात नंबर से आया। इसी तरह तीन अन्य परीक्षार्थियों के पास भी फोन आए हैं। बोर्ड चेयरमैन ने इस तरह के केसों की शिकायत के बाद ऐसा करने वालों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन को दी शिकायत में हिसार वासी सतीश शर्मा ने बताया कि उसके भाई की पत्नी संतोष शर्मा ने लाइब्रेरियन पद के लिए आवेदन किया था। आठ अक्तूबर को फोन आया और फोन करने वाले ने कहा कि वे शिक्षा विभाग हरियाणा से बोल रहे हैं। उसने बताया कि आपने लाइब्रेरियन पद के लिए टेस्ट दिया था। आप एक नंबर से फेल हो गई हैं। अगर आप एक लाख रुपये की तुरंत व्यवस्था करें तो आप को पास करवाया जा सकता है। सफल हुए परीक्षार्थियों की सूची आज ही दोपहर बाद तीन बजे तक फाइनल की जानी है। फोन करने वाले ने एसबीआई अकाउंट नंबर और आईएफएससी कोड भी दिया, जो कि गुरुग्राम शाखा का था। सतीश ने फोनकर्ता से कहा कि आज बैंकों की हड़ताल है, इस पर फोन करने वाले ने कहा कि आप नेट बैंकिंग के माध्यम से खाते में राशि ट्रांसफर कर दो। दो घंटे बाद दोबारा फोन आया और कहा कि आप पहले 25 हजार रुपये, सेलेक्शन पत्र मिलने के बाद 25 हजार और नौकरी ज्वाइन करने के बाद 50 हजार रुपये जमा करा दें। इसी दौरान तीन बज गए। फिर कहा गया कि हमारे सीनियर अधिकारी अब चले गए हैं और कल सुबह 10 बजे आएंगे। कल रुपये जमा करा देना। इसी तरह के फोन अन्य परीक्षार्थियों अरुण, प्रदीप के पास किए गए हैं। सूचना है कि कुछ अन्य परीक्षार्थियों के पास भी फोन किए गए हैं। सतीश शर्मा ने इसकी शिकायत हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह को की। इसके बाद मामले की शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर रवींद्र कुमार नामक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

एक लाख रुपये में हरियाणा में नौकरी कहां मिलती है : शिकायतकर्ता सतीश ने बताया कि फोन पर बातचीत करने वाले की भाषा बिहार राज्य की थी। इस कारण उन्हें शक हुआ और हरियाणा में एक लाख रुपये में नौकरी कहां मिलती है। इसी कारण उन्होंने फोन पर सिर्फ हां की और इसी दौरान बोर्ड चेयरमैन को शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिर परीक्षार्थियों के नंबर कहां से मिले : परीक्षार्थियों को ठगने के लिए फोन करने के इस मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिरकार परीक्षार्थियों के नंबर इन धोखाधड़ी करने वालों को कैसे मिले। ये बोर्ड से लीक हुए हैं या कहीं और से। यह जांच का विषय है। सतीश ने बताया कि उन्होंने अपनी जानकारी फार्म में भरी थी और अब फोन धोखाधड़ी करने वालों के आ रहे हैं।

आरोही भर्ती की परीक्षा देने वाले कुछ परीक्षार्थियों के पास नौकरी लगवाने के नाम पर रुपये मांगने संबंधित फोन आए हैं। मेरे पास शिकायत आई थी। जिसके आधार पर मैंने पुलिस को शिकायत दी है। हम भी चाहते हैं कि पता लगे कि आखिरकार धोखाधड़ी करने वालों के पास परीक्षार्थियों के नंबर कहां से आए। पुलिस जांच में ये सब सामने आ जाएगा।
डॉ. जगबीर सिंह, चेयरमैन, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed