फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   By scanning the QR code, the flying squad will be able to check the photo and details of the candidate: Yadav

क्यूआर कोड को स्कैन करके उड़नदस्ते कर सकेंगे परीक्षार्थी की फोटो व विवरणों की जांच : यादव

Tue, 21 Feb 2023 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 21 Feb 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
By scanning the QR code, the flying squad will be able to check the photo and details of the candidate: Yadav
 हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित केंद्र अधीक्षक
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में मंगलवार को निजी मान्यता प्राप्त विद्यालय में तैनात सभी केंद्र अधीक्षकों की कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने परीक्षाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि प्रवेश-पत्र पर क्यूआर कोड लगाया गया है। उड़नदस्ते क्यूआर कोड को स्कैन करके परीक्षार्थी की फोटो व विवरणों की जांच कर सकते हैं, जिससे फर्जी परीक्षार्थियों पर शिकंजा कसा जा सकेगा। इसके अतिरिक्त इस बार शिक्षा बोर्ड ने अत्याधुनिक तकनीक का प्रयोग करते हुए प्रत्येक प्रश्न पत्र पर एक विशेष क्यूआर कोड लगाया है। बोर्ड सचिव कृष्ण कुमार ने कहा कि परीक्षा केंद्र पर नियुक्त स्टाफ सदस्य का पुत्र-पुत्री या अन्य कोई ब्लड रिलेशन परीक्षा दे रहा हो या नियुक्त कर्मचारी बोर्ड कार्यालय द्वारा अयोग्य घोषित किया गया है तो उसे परीक्षा ड्यूटी के लिए नियुक्त न किया जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान नियुक्त स्टाफ को अपनी कमीज की जेब पर या गले में पहचान-पत्र लगाया जाना अनिवार्य होगा। परीक्षा के दौरान केंद्र अधीक्षक अपना परीक्षा केंद्र न छोड़ें। परीक्षा केंद्र की आंतरिक व बाहरी व्यवस्था आप द्वारा ही की जानी है। परीक्षा केंद्र में यदि कोई फोटोस्टेट मशीन या इस प्रकार का अन्य कोई उपकरण है तो उस कमरे को लॉक करवाना व केंद्र पर नियुक्त सभी स्टाफ सदस्यों के मोबाइल अलमारी या लॉकर में रखवाना केंद्र अधीक्षक सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed