फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Brother-in-law arrested for stealing from sister-in-law's house

Bhiwani News: साली के घर चोरी का आरोपी जीजा गिरफ्तार

Wed, 31 Jan 2024 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 31 Jan 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law arrested for stealing from sister-in-law's house
भिवानी। शहर थाना पुलिस ने अपनी ही साली के घर चोरी करने के मामले में आरोपी जीजा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से घर से चोरी किए गए सोने और चांदी के आभूषण भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस को शास्त्री नगर निवासी एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें महिला ने पुलिस को बताया था कि उसका जीजा उनके घर से सोने व चांदी के आभूषण चोरी कर ले गया। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज किया था। शहर थाना पुलिस के अंतर्गत आने वाली अनाज मंडी पुलिस चौकी के मुख्य सिपाही उधम सिंह ने घर में चोरी करने के मामले में एक आरोपी को सादलपुर हिसार से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आरोपी की पहचान सुनील वासी सादलपुर जिला हिसार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से एक सोने का मंगलसूत्र, एक सोने की तबीजी, दो सोने के नाक के कोके, दो जोड़ी चांदी की पाजेब, दो जोड़ी चांदी की चुटकी, दो जोड़ी चांदी के कुडुले, पांच सौ रुपये की नकदी बरामद की है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला कारागार भेजने के आदेश हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्माणाधीन मकान से बिजली फिटिंग व पाइप चोरी, केस दर्ज

भिवानी। शहर के विकासनगर स्थित एक निर्माणाधीन मकान में बिजली फिटिंग सहित अन्य सामान चोरी हो गया। मामले की शिकायत औद्योगिक पुलिस थाना को दी गई। इस संबंध में चोरी का केस दर्ज हुआ है।
औद्योगिक पुलिस को दी शिकायत में बीरवान पाना निवासी नवीन कुमार गुप्ता ने बताया कि उसका विकास नगर में मकान का निर्माण चल रहा है। उसके मकान में बिजली और लकड़ी फिटिंग का काम चल रहा है। 29 जनवरी की शाम को वह अपने मकान को संभालने गया तो वहां बिजली तारों के बंडल, पाइप गायब मिले। वहीं फिटिंग के तार भी कटे हुए थे। उसने मिस्त्री को बुलाकर पूछा तो उसने बताया कि उसकी दो कटर मशीनें भी चोरी हो गई। मामले की शिकायत पुलिस को दी। इस संबंध में चोरी का केस दर्ज हुआ है।






दो किसानों की खेत में पानी लगाने की मोटर चोरी, केस दर्ज

लोहारू। गांव झांझड़ा बास में दो किसानों ने खेतों में पानी लगाने के लिए जोहड़ी के दो मोटरें रखी हुई थीं। जिसे अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। पुलिस ने पीड़ित किसानों की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में झांझड़ा टोडा निवासी किसान सतीश और बलबीर ने बताया कि उन्होंने जोहड़ी के पास पानी की दो मोटरें रखी थी और उसके माध्यम से खेतों में पानी लगाते थे। दोनों मोटरों को अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed