फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Boxer Pooja Bohra told her father that she will not disappoint the country

टोक्यो ओलंपिक: मुकाबले में जाने से दो मिनट पहले पूजा ने पिता को फोन कर कहा- पापा देश को मायूस नहीं करूंगी

Thu, 29 Jul 2021 01:40 AM IST
ajay kumar आदेश चौधरी, भिवानी (हरियाणा)
आदेश चौधरी, भिवानी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 29 Jul 2021 01:40 AM IST
सार

सुबह से ही पूजा की जीत के लिए घर में पूजा-अर्चना चल रही थी। पंडितों ने पूजा की जीत के लिए रुद्राभिषेक किया। जब तक पूजा का मैच खत्म नहीं हुआ तब तक पूजा जारी रही। जैसे ही पूजा को विजेता घोषित किया गया परिवार के लोग खुशी से उछल पड़े। मिठाई बांट कर खुशी मनाई। वहीं परिवार को बधाइयां देने वालों का तांता लगा हुआ है।

विज्ञापन
Boxer Pooja Bohra told her father that she will not disappoint the country
मुक्केबाज पूजा बोहरा का परिवार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुक्केबाज पूजा बोहरा ने बुधवार को मुकाबले में जाने से दो मिनट पहले पिता को फोन किया था। पूजा ने फोन पर कहा था कि पापा आप चिंता मत करो। आपकी बेटी देश को मायूस नहीं करेगी। रिंग में उतरते ही पूजा ने अपने इरादे भी जाहिर भी कर दिए। मैच शुरू होते ही पूजा ने अल्जीरिया की मुक्केबाज इचराक चाइब पर लगतार हमले किए और मैच 5-0 से जीत लिया। 

विज्ञापन


पूजा हरियाणा की पहली महिला मुक्केबाज हैं, जिन्होंने ओलंपिक में पदक की उम्मीद जगाई है। पूजा के पूरे परिवार ने मैच का सीधा प्रसारण देखा। पूजा के पिता राजबीर ने बताया कि मैच शुरू होने से पहले दिल थोड़ा घबरा रहा था पर मैच में पूजा का प्रदर्शन देख तसल्ली हो गई कि वह मैच जरूर जीतेगी।
विज्ञापन


दो बजकर 33 मिनट पर शुरू हुए मुकाबले में पूजा बोहरा शुरू से ही प्रतिद्वंद्वी मुक्केबाज पर हावी रहीं। पहले राउंड से ही पूजा ने आक्रामक खेल दिखाते हुए बढ़त लेना शुरू कर दिया। तीसरे राउंड तक अल्जीरिया की मुक्केबाज उबर ही नहीं पाई। इस मौके पर पिता राजबीर बोहरा, मौसा राय सिंह बामल के अलावा भाई मनोज, अरविंद, मनीष छिल्लर और आदित्य भी टीवी के सामने से एक सेकेंड के लिए भी नहीं हटे। इसके अलावा भांजा कबीर, भांजी हुनर और बहन मोनिका मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

राइट हुक और स्ट्रेट हुक मजबूत पक्ष

पूजा बोहरा के कोच संजय श्योराण ने बताया कि राइट हुक और स्ट्रेट हुक पूजा के सबसे मजबूत पक्ष हैं। बुधवार के मैच में भी पूजा ने इसी पर फोकस रखा। पूजा का हर पंच निशाने पर लग रहा था। इससे विरोधी मुक्केबाज का मनोबल टूटा और पूजा हावी होती चली गईं।

संजय श्योराण ने बताया कि पूजा की एकाग्रता भी मजबूत है। वह आपा नहीं खोती। पूजा ने सही मौका मिलते ही सीधी अल्जीरियाई मुक्केबाज के चेहरे पर पंच लगाया। उन्होंने विश्वास जताया कि पूजा टोक्यो से देश के लिए स्वर्णिम खुशी लेकर लौटेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed