फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Board started new initiative to end fraud

Bhiwani News: फर्जीवाड़े खत्म करने के लिए बोर्ड ने शुरू की नई पहल

Thu, 03 Oct 2024 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 03 Oct 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
Board started new initiative to end fraud
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने नकल रोकने व फर्जीवाड़े को खत्म करने के लिए नई पहल शुरू की है। अब पंजीकरण प्रक्रिया में अभिभावकों को भी शामिल किया गया है। पंजीकरण फार्म में अभिभावकों का आधार नंबर देना अनिवार्य होगा। इसके अलावा विद्यार्थी की फोटो भी केवल स्कूल की वर्दी वाली ही अपलोड की जाएगी।
विज्ञापन

हरियाणा शिक्षा बोर्ड द्वारा शैक्षणिक सत्र 2024-2025 में 9वीं व 11वीं तक के विद्यार्थियों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके लिए राजकीय और निजी स्कूलों के विद्यार्थी बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा अंतिम तिथि 9 अक्तूबर तय की गई है। पहली बार बोर्ड की ओर से ऐसी व्यवस्था की गई है, जिसमें छात्रों के साथ ही अभिभावकों को भी अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही विद्यार्थियों को अपनी फोटो स्कूल की वर्दी में अपलोड करनी होगी। ऐसा न करने पर विद्यार्थी का पंजीकरण निरस्त हो जाएगा। ऐसे विद्यार्थी जिनका एनरोलमेंट हो चुका है। वे 9वीं या 11वीं फेल हुए थे। उन्हें दोबारा पंजीकरण करने की जरूरत नहीं है। ऐसे विद्यार्थियों को सिर्फ अपने डाटा को अपडेट करना होगा। इसके लिए उन्हें 100 रुपये फीस भी ऑनलाइन जमा करनी होगी। जो विद्यार्थी 9 अक्तूबर तक अपना पंजीकरण नहीं करा पाएंगे, उन्हें विलंब शुल्क देना होगा। इसमें 16 अक्तूबर तक 100 रुपये, 23 अक्तूबर तक 200 रुपये, 30 अक्तूबर तक 300 और छह नवंबर तक 1000 रुपये विलंब शुल्क देना होगा। विद्यार्थी 8 से 13 नंबर तक ऑनलाइन संशोधन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों को पंजीकरण के समय माता-पिता का आधार नंबर देना होगा। इसके साथ ही जो भी फोटो अपलोड होगी वह स्कूल की वर्दी में होनी चाहिए। वहीं अन्य राज्य से आने वाले विद्यार्थियों को एसएलसी और टीसी देनी होगी। बिना एनरोलमेंट के आवेदन स्वीकार्य नहीं होगा।
- डॉ. वीपी यादव, अध्यक्ष, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article