फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   BKU blocked Bhiwani-Dadri road, raised slogans by burning government effigy

Bhiwani News: भाकियू ने भिवानी-दादरी रोड पर लगाया जाम, सरकार पुतला जलाकर कर की नारेबाजी

Fri, 23 Feb 2024 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 23 Feb 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
BKU blocked Bhiwani-Dadri road, raised slogans by burning government effigy
 सरकार का पुतला फुंकते किसान संगठन के लोग।
भिवानी। भाजपा सरकार किसान आंदोलन से पूरी तरह से बौखला गई है और किसानों को रोकने के लिए हर तरह के हथकंडे अपना रही है। जो कार्रवाई सुरक्षाबलों को देश की सीमाओं को सुरक्षित करने के लिए की जानी चाहिए, वही कार्रवाई सरकार के आदेशों पर किसानों से की जा रही है। ये बात भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के जिला प्रधान राकेश आर्य ने गांव निमड़ीवाली में सरकार का पुतला दहन करने उपरांत रोष जताते हुए कहीं।
विज्ञापन

खनौरी बॉर्डर पर बुधवार को एक युवा किसान की मौत के विरोध में वीरवार सुबह भिवानी-दादरी रोड पर किसान एकत्रित हुए और जाम लगाकर अपना रोष जताया। इस दौरान किसानों ने केंद्र सरकार का पुतला भी फूंका तथा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। राकेश आर्य ने आरोप लगाया कि अपनी मांगों को लेकर दिल्ली कूच के लिए तैयारी कर रहे किसानों पर हरियाणा सरकार ने गोली चलवाई, ताकि किसानों को रोका जा सकें। इसमें एक युवा किसान शहीद हो गया। किसान सिर्फ अपने हक मांग रहे हैं, लेकिन सरकार किसानों को उनके हक देने के बजाय उन पर लाठी-डंडे व आंसू गैस बरसा रही है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि सरकार ने अपनी दमनकारी नीति नहीं रोकी तो संघर्ष को तेज किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed