फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   BJP MP Dharambir Singh received Chaudhary Bansi Lal Award

Bhiwani News: भाजपा सांसद धर्मबीर सिंह को मिला चौधरी बंसीलाल सम्मान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
BJP MP Dharambir Singh received Chaudhary Bansi Lal Award
​भिवानी मैत्री परिवार की ओर से सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह को सम्मान प्रदान करते अति​​थि।
भिवानी। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह को लोक प्रशासन और ग्राम विकास में उनके योगदान के लिए चौधरी बंसीलाल सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान भिवानी परिवार मैत्री संघ की ओर से सात दिसंबर को दिल्ली के इस्कॉन मंदिर, रोहिणी सेक्टर 25 के ऑडिटोरियम में आयोजित भिवानी गौरव अवाॅर्ड के तहत दिया गया।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में सांसद धर्मबीर सिंह के अलावा कीर्ति चक्र विजेता कर्नल जोगिंदर सिंह, शिक्षाविद् डॉ. एसके सिन्हा और विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण योगदान देने वाले नौ प्रतिष्ठित व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। बीपीएमएस के अध्यक्ष एवं अंतरराष्ट्रीय कवि राजेश चेतन ने बताया कि कार्यक्रम में जिला लोक संपर्क अधिकारी भिवानी सुरेंद्र सिंगला, साहित्यकार डॉ. अशोक कुमार मंगलेश, राज कुमार मक्कड़, मनीष शर्मा, रंगकर्मी कौशल भारद्वाज और शिक्षक डॉ. चांदनी अग्रवाल को सम्मानित किया गया। अंतरराष्ट्रीय जूना अखाड़े के महंत अशोक गिरि महाराज और भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य संदीप जोशी ने पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम तीन सत्रों में आयोजित हुआ। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के भाई डॉ. शिवकांत और पूर्व मुख्यमंत्री बनारसी दास गुप्ता के पुत्र अजय गुप्ता विशेष अतिथि रहे। मंच संचालन प्रमोद शर्मा ने किया। सांसद धर्मबीर सिंह ने समारोह में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल और बनारसी दास गुप्ता की स्पष्टवादिता, जनहितैषी कार्यशैली और दूरदर्शिता की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये मिला सम्मान
भाजपा सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह को लोक प्रशासन एवं ग्राम विकास में योगदान के लिए चौधरी बंसीलाल सम्मान दिया गया। शिक्षा क्षेत्र में असाधारण योगदान के लिए श्रीराम कृष्ण गुप्ता सम्मान बहल के शिक्षाविद् डॉ. एसके सिन्हा को मिला। पत्रकारिता क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाले भिवानी के जिला लोक संपर्क अधिकारी सुरेंद्र सिंगला को बाबू बनारसी दास गुप्ता सम्मान दिया गया। साहित्य क्षेत्र का माधव मिश्र सम्मान चरखी दादरी के डॉ. अशोक कुमार मंगलेश को मिला। खेल श्रेणी में खास योगदान देने वाले मनीष शर्मा को सुरजीत सिंह सम्मान मिला। सेवा क्षेत्र के लिए फकीर चंद सम्मान राज कुमार मक्कड़ को दिया गया। कला क्षेत्र की पहचान बनाने वाले कौशल भारद्वाज को पं. गोपाल कृष्ण सम्मान मिला। राष्ट्र सेवा के लिए पं. नेकी राम शर्मा सम्मान कर्नल जोगिंदर सिंह तंवर को दिया गया। नारायणी देवी-महावीर प्रसाद भग्गनका ओजस्विनी पुरस्कार के लिए डॉ. चांदनी अग्रवाल को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed