फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bike riding youth attacked with knife, case filed against four others including three nominated

बाइक सवार युवकों ने किया चाकू से हमला, तीन नामजद सहित चार अन्य पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Bike riding youth attacked with knife, case filed against four others including three nominated
भिवानी। गांव प्रेमनगर में सुबह सैर-सपाटा करने निकले एक युवक पर कुछ युवकों ने चाकू और रॉड़ से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया वहीं मामले की शिकायत सदर पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में तीन नामजद सहित चार अन्य युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव प्रेमनगर निवासी नरेंद्र ने बताया कि वह रविवार सुबह करीब सात बजे सैर सपाटे के लिए गया था। इसी दौरान दो बाइकों पर कुछ युवक वहां पहुंचे और उस पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी कुल्हाड़ी व रॉड़ लेकर आए थे। आरोपियों ने उसके बेटे के साथ भी मारपीट की। उसने बताया कि करीब एक साल पहले संजय के साथ फोन पर गाली-गलौज हुई थी। इसी रंजिश को लेकर आरोपियों ने उस पर हमला किया। उसके भाई कपूर ने उसे हमले में लगी चोटों के कारण नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया। पुलिस ने नरेंद्र के बयान दर्ज कर इस संबंध में तीन नामजद आरोपियों सहित चार अन्य युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed