{"_id":"681a377fc36b12b3660d9ac2","slug":"bike-riding-couple-seriously-injured-after-being-hit-by-a-high-speed-car-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-133729-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल
Tue, 06 May 2025 09:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 06 May 2025 09:53 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। तोशाम बाईपास के समीप गलत दिशा में तेज रफ्तार से आ रहे एक कार चालक ने बाइक को सीधी टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में बाइक पर सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल पति-पत्नी को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल लाया गया। वहीं पुलिस ने घायल व्यक्ति के बयान दर्ज कर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव बापोड़ा निवासी रामकुमार ने बताया कि वह गांव में खेतीबाड़ी करता है। उसके दो लड़के व एक लड़की है। चार मई को अपनी पत्नी गिरदावरी के साथ बाइक पर भिवानी आया था। भिवानी में मंडी की तरफ से अपने गांव बापोड़ा जा रहे थे।
तोशाम बाईपास नहर के पास गलत दिशा से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में पति-पत्नी दोनों को गंभीर चोटें आईं। जिन्हें एंबुलेंस से जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं इस संबंध में सदर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।