फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bhiwani's Krishna won a silver medal at the Inter-State Athletics Championship.

Bhiwani News: इंटर स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भिवानी के कृष्ण ने जीता रजत पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Bhiwani's Krishna won a silver medal at the Inter-State Athletics Championship.
भिवानी। ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित कलिंगा स्टेडियम में आयोजित 65वीं नेशनल इंटर स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भिवानी के कृष्ण कुमार ने 800 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। वहीं डिस्कस थ्रो स्पर्धा में भिवानी के निर्भय सिंह ने भी रजत पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

24 जून से 28 जून तक आयोजित पांच दिवसीय 65वीं नेशनल इंटर स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हरियाणा से महिला और पुरुष एथलीटों सहित लगभग 70 खिलाड़ियों का दल भाग ले रहा है।
विज्ञापन

एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि भिवानी के कृष्ण कुमार ने 800 मीटर दौड़ 1 मिनट 48 सेकेंड 82 माइक्रोसेकेंड के समय में पूरी कर रजत पदक जीता। केरल के मोहम्मद अफजल ने 1 मिनट 48 सेकेंड 57 माइक्रोसेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीतते हुए एशियन गेम्स टीम में स्थान बनाया, जबकि महाराष्ट्र के प्रथमेश डिओरे ने 1 मिनट 48 सेकेंड 89 माइक्रोसेकेंड के समय के साथ कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि डिस्कस थ्रो स्पर्धा में भिवानी के निर्भय सिंह ने 55 मीटर 26 सेंटीमीटर की थ्रो के साथ रजत पदक जीता। चंडीगढ़ के कृपाल सिंह ने 57 मीटर 37 सेंटीमीटर की सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता जबकि दिल्ली के अर्जुन ने 54 मीटर 90 सेंटीमीटर की थ्रो के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed