फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bhiwani Roadways Training School student dies in road accident

Bhiwani News: भिवानी रोडवेज ट्रेनिंग स्कूल के छात्र की सड़क हादसे में मौत

Sun, 28 Jan 2024 03:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 28 Jan 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Bhiwani Roadways Training School student dies in road accident
भिवानी। भिवानी में जैन पेट्रोल पंप के समीप पैदल जा रहे एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी 26 जनवरी की शाम को लगी। तोशाम पुलिस ने शव का शनिवार को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। वहीं इस संबंध में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

तोशाम पुलिस को दी शिकायत में गांव सागवान निवासी वेदप्रकाश ने बताया कि 26 जनवरी की सुबह सवा छह बजे उसका लड़का सुनील भिवानी रोडवेज में ड्राइविंग लाइसेंस की ट्रेनिंग के लिए घर से निकला था। सुनील जब भिवानी में ट्रेनिंग पर नहीं पहुंचा तो सुनील के साथी सुभाष के पास फोन आया। सुभाष तोशाम से भिवानी रोड पर पहुंचे तो उन्हें पेट्रोल पंप के समीप सुनील सड़क किनारे मृत पड़ा हुआ मिला। उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। तोशाम पुलिस ने शव का शनिवार सुबह नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। वहीं इस संबंध में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed